क्वारंटाइन सेंटर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
प्रखंड के शमशेर नगर पंचायत स्थित नारायण इंटर स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण शनिवार को बीडीओ जफर इमाम एवं थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने किया।
प्रखंड के शमशेर नगर पंचायत स्थित नारायण इंटर स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण शनिवार को बीडीओ जफर इमाम एवं थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में रह रहे लोगों से रहने और खाने की जानकारी ली गई। उनसे पूछा गया कि वे कहां से आए हैं और क्या करते थे। क्वारंटाइन सेंटर में कितने दिनों से हैं। स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया। जानकारी ली गई कि भोजन समय से मिल रहा है कि नहीं। सेंटर में रह रहे लोगों के बारे में मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार एवं केंद्र संचालक अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने जानकरी अधिकारियों को दी। कहा कि आइसोलेशन सेंटर में सभी व्यवस्था है। समय पर भोजन दी जाती है। किसी को असुविधा नहीं होने दी जा रही है। बीडीओ ने बताया कि इस आइसोलेशन सेंटर में बाहर से आए 10 लोगों को रखा गया है। सभी को 14 दिनों तक क्वारंटाइन किया गया है। बीडीओ एवं थानाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए ग्रामीणों को लॉकडाउन का पालन करने और अपने अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है।