Move to Jagran APP

93वीं जयंती पर याद किए गए अशोक सिघल

मदनपुर धर्मशाला परिसर में शुक्रवार को विश्व हिदू परिषद के तत्वावधान मे विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक अशोक सिघल की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 05:59 PM (IST)
93वीं जयंती पर याद किए गए अशोक सिघल
93वीं जयंती पर याद किए गए अशोक सिघल

औरंगाबाद। मदनपुर धर्मशाला परिसर में शुक्रवार को विश्व हिदू परिषद के तत्वावधान मे विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक अशोक सिघल की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी व संचालन जिला मंत्री डॉ. संत प्रसाद ने की। सभी ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिघल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। डॉ. संत प्रसाद ने कहा कि 27 सितंबर 1926 को अशोक सिघल का जन्म हुआ था। इनके जन्मदिन पर ही जयंती मनाई गई। कहा कि वे रामजन्म भूमि आंदोलन के प्रणेता थे। अपने जीवनकाल में भव्य राम मंदिर निर्माण को दिल मे संजोए लिए चल बसे। छह दिसंबर 1992 को राष्ट्रीय कलंक अयोध्या के विवादित ढांचे को गिराया। उनका सपना था कि अयोध्या में विश्व भर के हिदुओं की आकांक्षा के अनुरूप श्रीराम जन्म भूमि मे मंदिर का निर्माण हो। जिला संयोजक अनिल कुमार गुप्ता, पंचायत संयोजक शिवशंकर पांडेय सहित प्रखंड क्षेत्र मे चल रहे एकल विद्यालय के आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.