पशुओं का मरने का सिलसिला जारी
प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के कई गांव में रोग से पशुओं का मरने का क्रम जारी है।
प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के कई गांव में रोग से पशुओं का मरने का क्रम जारी है। पशु चिकित्सकों की माने तो सूजवा रोग से पशुओं की मौत हो रही है। मंगलवार शाम तक प्राप्त जानकारी अनुसार महसू के नान्हू यादव की एक भैंस मर गई। विजय शर्मा का एक बैल, महसू भूखन बिगहा के घुरा यादव की एक भैंस, जौड़ापर टिकरी के विनोद राम का एक भैंस, करीमन राम की एक गाय, राजेंद्र राम का एक बैल, घुघी के जयराम राम का एक बैल, उपेन्द्र राम की भैंस, विलास ¨सह की गाय, बरवाडीह के विनय यादव का भैंस, विजय यादव का भैंस, सुरेश भूईंयां के एक काड़ा की मौत हो गयी। इसके पूर्व झखरी गांव के शंकर ¨सह के दो भैंस, रामकर्ण ¨सह के भैंस, राम लायक ¨सह का भैंस तथा अजय ¨सह के एक भैंस की मौत हो चुकी है। मुखिया संघ अध्यक्ष सह डुमरा पंचायत मुखिया रविन्द्र यादव ने बताया कि किसानों की मदद के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। डा. चितरंजन राय गांव गांव घूमकर पशुओं के बचाव के उपाय में लगे हैं। पशुओं का टीकाकरण भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मूल रूप से सूजवा अर्थात ब्लैक क्वार्टर रोग बरसात के दिनों में ज्यादा घातक बन जाता है। पशुओं की जांच की जा रही है।