15 सूत्री मांगों को ले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का धरना
औरंगाबाद। बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के बैनर तले 15 सूत्री मांगों को लेकर सेविका एवं स
औरंगाबाद। बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के बैनर तले 15 सूत्री मांगों को लेकर सेविका एवं सहायिकाओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रखंड अध्यक्ष सुचिता कुमारी ने बताया कि सेविका सहायिका के हित में उनकी मांगे है। सरकारी कर्मचारी का दर्जा, मानदेय, प्रोत्साहन राशि, पदोन्नति, बीमा, कार्य अवधि व अन्य मांगों के समर्थन में नारे लगाए। कहा कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। हम अपना हक लेकर रहेंगे। सचिव ममता देवी, कोषाध्यक्ष पुनम कुमारी, माया देवी, पुष्पा देवी, सुशीला देवी, फूल कुमारी, रीता कुमारी, मंजू कुमारी, नीतू कुमारी, ¨बदु गुप्ता, धनवती देवी के साथ अन्य सेविका व सहायिका उपस्थित रहे।