Move to Jagran APP

औरंगाबाद में भयमुक्त व निष्पक्ष पैक्स चुनाव की सभी तैयारियां पूरी : डीएम

जिले में 15 फरवरी को होने वाले पैक्स चुनाव की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। डीएस व एसपी ने इसको लेकर शनिवार को बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 04:51 PM (IST)
औरंगाबाद में भयमुक्त व निष्पक्ष पैक्स चुनाव की सभी तैयारियां पूरी : डीएम
औरंगाबाद में भयमुक्त व निष्पक्ष पैक्स चुनाव की सभी तैयारियां पूरी : डीएम

औरंगाबाद। जिले में 15 फरवरी को होने वाले पैक्स चुनाव की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि जिले में भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव होगा। इसके लिए 15 कोषांगों का गठन किया गया है। चुनाव को लेकर लगातार प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं।

loksabha election banner

डीएम ने बताया कि जिले के आठ प्रखंडों में 20 पैक्सों के लिए चुनाव हो रहा है। चुनाव के बाद मतों की गणना संबंधित प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना केंद्र पर मतदान के दिन ही की जाएगी। चुनाव बैलेट पेपर से ही होगा। अध्यक्ष पद के लिए मतपत्र लाल रंग का होगा। पिछड़ा वर्ग के लिए हरा, एससी-एसटी सदस्य के लिए नीला, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए काला एवं अनारक्षित वर्ग के लिए नारंगी रंग का मतपत्र होगा।

डीएम ने बताया कि सही तरीके से चुनाव के लिए सभी मतदानकर्मियों व मतगणना में लगाए जाने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। 14 फरवरी को सभी मतदानकर्मी व पदाधिकारी संबंधित प्रखंडों में डिस्पैच किए जाएंगे। निष्पक्ष चुनाव को लेकर संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों को चिह्नित किया गया है। सभी बूथों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। पेट्रोलिग व जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतदान में बाधा उत्पन्न करने वालों के साथ सख्ती से निपटने की तैयारी की गई है। मतदान में गड़बड़ी करने वालों को थानास्तर पर चिह्नित करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 167 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि मतदान के दिन सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सशस्त्रबलों की तैनाती की गई है। गड़बड़ी करने वालों को सीधे गिरफ्तार कर थाने लाया जाएगा। उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल व सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कृष्ण कुमार मौजूद रहे। चार प्रखंडों में सुबह सात से दोपहर दो बजे तक होगा मतदान

जिले के आठ प्रखंडों में पैक्स का चुनाव होना है। कुटुंबा, रफीगंज, नवीनगर एवं मदनपुर में सुबह 7 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। ओबरा, गोह, बारुण व सदर प्रखंड में सुबह 6:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक मतदान होगा। डीएम ने बताया कि कुटुंबा में 3, रफीगंज में 2, नवीनगर में 7, मदनुपर में 2, ओबरा में 1, गोह में 2, बारुण में 2 व सदर प्रखंड में 1 पैक्स के लिए चुनाव हो रहा है। 43583 मतदाताओं के लिए बनाए गए हैं 104 मतदान केंद्र

जिले के आठ प्रखंडों में हो रहे पैक्स चुनाव के लिए कुल 104 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुटुंबा में 19, रफीगंज में 12, नवीनगर में 30, मदनपुर में 8, ओबरा में 3, गोह में 9, बारुण में 13 व सदर प्रखंड में 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी 20 पैक्सों के लिए कुल 43585 मतदाता हैं। नवीनगर में मतदाताओं की संख्या 12903, कुटुंबा में 7953, बारुण में 5501, मदनपुर में 3282, गोह में 3356, रफीगंज में 5146, ओबरा में 1069 व सदर प्रखंड में 4371 मतदाता हैं। नवीनगर में सात व कुटुंबा में तीन पैक्सों के लिए हो रहा चुनाव

नवीनगर प्रखंड में सात पैक्सों के लिए चुनाव हो रहा है। यहां खजुरी पांडु, मुंगिया, महुआंव, बसडीहा, तोल, टंडवा एवं नाउर पैक्स के लिए मतदान होना है। कुटुंबा में बलिया, भरौंघा, सुही के लिए, बारुण में जनकोप एवं बर्डी खुर्द, मदनपुर प्रखंड में मदनपुर, एरकीकला, गोह में बनतारा, फाग, रफीगंज में भेटनिया, सिहुली, ओबरा में खुदवां एवं सदर प्रखंड में बढ़वां पैक्स के लिए चुनाव हो रहा है। मतगणना को लेकर बनाए गए हैं कुल 47 टेबल

पैक्स चुनाव की मतगणना के लिए कुल 47 टेबल बनाए गए हैं। नवीनगर में 8 टेबल, कुटुंबा में 7, बारुण में 8, मदनपुर में 4, गोह में 5, रफीगंज में 7, ओबरा में 3 एवं सदर प्रखंड में 5 टेबल मतगणना को लेकर बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.