Move to Jagran APP

किसानों के हित में है कृषि कानून : सांसद

औरंगाबद। सदर प्रखंड के ममका गांव में गुरुवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान को संबोधित करते हुए सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा की पीएम मोदी के द्वारा देश के किसानों के हित में कृषि सुधार कानून लाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 10:55 PM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 10:55 PM (IST)
किसानों के हित में है कृषि कानून : सांसद
किसानों के हित में है कृषि कानून : सांसद

औरंगाबद। सदर प्रखंड के ममका गांव में गुरुवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान को संबोधित करते हुए सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा की पीएम मोदी के द्वारा देश के किसानों के हित में कृषि सुधार कानून लाया गया है। केंद्र सरकार के इस कानून से ही किसानों की तरक्की होगी। आमदनी बढ़ेगी। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के किसान आज अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मोदी सरकार ने जो घोषणा की है कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे जो नए कृषि कानून से ही संभव होगा। सांसद ने कहा की यूपीए की सरकार में किसान खाद के लिए दौड़ते रहते थे पर नहीं मिलता था। पूरे देश में सीजन के समय खाद की किल्लत हो जाती थी। किसान सड़क जाम करते थे और किसानों पर लाठीचार्ज की जाती थी पर पीएम मोदी ने यूरिया को नीम कोटेड करके किसानों तक सहजता से उर्वरक उपलब्ध करा रहे हैं। अब यूरिया का ब्लेक नहीं होता है। सांसद ने कहा की अब किसान अपनी खेती आधुनिक तकनीक से करें। दुग्ध उत्पादन के लिए डेयरी का व्यवसाय, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, सब्जी उत्पादन करें। सांसद ने कहा की 18 नवम्बर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराए हैं की इस वर्ष धान की खेती अच्छी हुई है, खरीद में तेजी लाई जाए और यह सुनिश्चित हो की हर किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिले। बताया की 25 दिसंबर को किसान निधि सम्मान योजना के तहत 18 हजार करोड़ जारी किया जाएगा जो किसानों के खाते में सीधा जाएगा। सांसद ने कहा की सरकार हर वर्ष धान का समर्थन में बढ़ोत्तरी कर रही है। कार्यक्रम का संचालन फेसर मंडल अध्यक्ष भरत सिंह ने किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णबल्लभ प्रसाद सिंह उर्फ बबुआजी, रविद्र शर्मा, देव उप प्रमुख मनीष कुमार, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश सिंह, अरुण सिंह, विनोद सिंह, भोला सिंह, मुन्ना सिंह, मितेंद्र सिंह , संगेश सिंह, अपलेंद्र सिंह, शंकर यादव, दिलीप सिंह, अबधु शर्मा, रामजीत शर्मा मौजूद रहे। चौपाल में भाजपा नेताओं ने कहा की सांसद ने 45 वर्षो से उतर कोयल नहर जो फाइल में सिमट कर रह गया था उसे पुनर्जीवित करने का काम किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.