Move to Jagran APP

औरंगाबाद में एक वर्ष में बढ़े 88,393 मतदाता

जब-जब चुनाव आता है जिले में वोटरों का नाम जोड़ने घटाने और संशोधित करने का काम शुरू हो जाता है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 03:48 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 03:48 PM (IST)
औरंगाबाद में एक वर्ष में बढ़े 88,393 मतदाता
औरंगाबाद में एक वर्ष में बढ़े 88,393 मतदाता

औरंगाबाद। जब-जब चुनाव आता है, जिले में वोटरों का नाम जोड़ने, घटाने और संशोधित करने का काम निर्वाचन विभाग शुरू कर देता है। इस बार विधानसभा चुनाव में लगभग 45 हजार मतदाताओं की संख्या बढ़ी थी। अब पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर वोटरों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया फिर शुरू हुई है। बीते वर्ष यानी एक जनवरी 2020 से एक जनवरी 2021 तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 88 हजार 393 नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा गया है। इनमें ज्यादातर महिला मतदाता शामिल हैं। किन्नरों की संख्या भी 62 से बढ़कर 70 पहुंच गई है। 01 जनवरी 2020 को

loksabha election banner

1763421 कुल मतदाता

9,39,074 पुरुष

8,24,287 महिलाएं

62 किन्नर

878 लिंगानुपात 01 जनवरी 2021 को

1851814 कुल मतदाता

9,84,423 पुरुष

8,67,321 महिलाएं

70 किन्नर

881 लिगानुपात

45,349 बढ़े पुरुष मतदाता

43,034 बढ़ीं महिला मतदाता

08 किन्नरों की संख्या में वृद्धि हुई 2020 तक जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या विधानसभा - पुरुष - महिलाएं -किन्नर - लिगानुपात गोह - 157353 - 142098 - 06 - 903 ओबरा - 163572 - 143877 - 13 - 880 नवीनगर - 144565 - 123208 - 09 - 852 कुटुंबा - 137979 - 119985 - 06 - 870 औरंगाबाद - 164620 - 145881 - 08 - 886 रफीगंज - 170985 - 149238 - 20 - 873 2021 में जिले की छह विधानसभा में मतदाताओं की संख्या विधानसभा - पुरुष - महिलाएं - किन्नर - लिगानुपात गोह - 164379 -149154 - 09 - 907 ओबरा - 174051 - 152910 - 02 - 879 नवीनगर - 155009 - 129483 - 10 - 855 कुटुंबा - 145075 - 125593 - 06 - 866 औरंगाबाद - 171146 - 153257 - 10 - 895 रफीगंज - 178263 - 156924 - 23 - 880

एक वर्ष में कई प्रकार के अभियान चलाकर पूरे जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 88,393 नए वोटरों का नाम विधानसभा के मतदाता सूची में जोड़ा गया है। जिन नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड नहीं मिला हैं। उन्हें जल्द ही कार्ड मिल जाएगा।

- जावेद इकबाल, उपनिर्वाचन पदाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.