Move to Jagran APP

विकास को 71 करोड़ 43 लाख की बनी कार्ययोजना

विशेष केंद्रीय सहायता एससीए योजना के तहत नक्सल इलाके में विकास के लिए 71 करोड़ 43 लाख की कार्य योजना बनाई गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 11:09 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 06:10 AM (IST)
विकास को 71 करोड़ 43 लाख की बनी कार्ययोजना
विकास को 71 करोड़ 43 लाख की बनी कार्ययोजना

विशेष केंद्रीय सहायता एससीए योजना के तहत नक्सल इलाके में विकास के लिए 71 करोड़ 43 लाख की कार्य योजना बनाई गई है। कार्ययोजना के तहत आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, सुरक्षा, जलापूर्ति, सुरक्षा, खेलकूद की योजनाओं पर राशि खर्च की जाएगी। वर्ष 2017-18, 18-19 एवं 19-20 की अलग अलग कार्ययोजना कनाई गई है। कार्ययोजना के तहत सबसे अधिक सामुदायिक विकास पर करीब 19 करोड़ सात लाख राशि खर्च की जाएगी। वर्ष 17-18 में कुल पांच करोड़ की 11 योजना का चयन कर कार्यान्वयन कराया जा रहा है। इस वर्ष में आधारभूत संरचना की योजनाओं पर चार करोड़ 11 लाख, स्वास्थ्य की योजना पर 72 लाख 54 हजार एवं सुरक्षा की योजना पर 16 लाख नौ हजार खर्च की जाएगी। इस वर्ष में चार करोड़ 83 लाख 91 हजार की आठ योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। एक करोड़ चार लाख 59 हजार राशि की दो योजना पूर्ण कर ली गई है। छह योजना अधूरी है। वर्ष 2018-19 में खर्च हो रही 33 करोड़ 33 लाख एससीए के तहत वर्ष 2018-19 में जिला प्रशासन ने 33 करोड़ 33 लाख की 35 योजनाओं का चयन किया है। आधारभूत संरचना पर करीब 18 लाख 41 लाख, शिक्षा पर 52 लाख 84 हजार, सामुदायिक विकास पर 50 लाख, स्वास्थ्य पर चार करोड़ 82 लाख, 81 हजार, जलापूर्ति पर 40 लाख, सुरक्षा पर 5 करोड़ 61 लाख, 97 हजार एवं खेलकूद पर दो करोड़ 90 लाख खर्च की जाएगी। चयनित योजनाओं में 28 करोड़ 77 लाख 88 हजार की 24 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। पांच करोड़ 28 लाख 64 हजार की छह योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 23 करोड़ 49 लाख 23 हजार की 18 योजनाएं अधूरी है। योजना की पूरी राशि केंद्र सरकार से प्राप्त हो गई है।

loksabha election banner

वर्ष 2019-20 में 33 करोड़ 10 लाख की ली गई है योजनाएं

वर्ष 2019-20 में 33 करोड़ 10 लाख की 115 योजनाओं का चयन किया गया है। इस वर्ष में आधारभूत संरचना पर करीब छह करोड़ 55 लाख, स्वास्थ्य पर करीब तीन करोड़ 89 लाख, शिक्षा पर करीब तीन करोड़ 15 लाख, सिचाई पर सात करोड़ 20 लाख, 90 हजार,सामुदायिक विकास पर दो करोड़ 70 लाख, सुरक्षा पर करीब नौ करोड़ नौ लाख 50 हजार एवं खेलकूद पर 50 लाख खर्च की जाएगी।

एससीए के तहत जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्रसव कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। सीआरपीएफ एवं एसएसबी कैंप में बैरक का निर्माण कराया जाएगा। जिले में बिना भवन वाले आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बनाया जाएगा। थानों में मोर्चा का निर्माण किया जाएगा। पीसीसी पथ एवं पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। पुलिस लाइन एवं थानों में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। थानों में पुलिस पब्लिक सभाकक्ष का निर्माण कराया जाएगा। विकास के अन्य कार्य कराए जाएंगे। कहते हैं जिला योजना पदाधिकारी

जिला योजना पदाधिकारी अरविद कुमार ने बताया कि एसएसीए के तहत तीन वर्ष की कार्ययोजना बनाई गई है। केंद्र सरकार से 58 करोड़ 33 लाख का आवंटन प्राप्त हो गया है। 27 करोड़ 40 लाख 10 हजार कार्य कराने वाली एजेंसी को दे दी गई है। एससीए के तहत नक्सल इलाके के विकास पर राशि खर्च की जाएगी। तीनों वर्ष के लिए 71 करोड़ 33 लाख की 161 योजनाओं का चयन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.