बारिश के बीच मदनपुर में 50 प्रतिशत मतदान
मदनपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव 2019 के चौथे चरण का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। रिमझिम बारिश के बीच प्रखंड के साठ मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की भीड़ रही। मतदान का समय सुबह सात से दो बजे तक निर्धारित था।

प्रशासन एवं पुलिस की मुस्तैदी हर मतदान केंद्रों पर देखा गया। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कनिष्क कुमार सिंह ने बताया कि करीब 50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट दिया। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया था। प्रखंड अंतर्गत संपन्न हुई 16 पैक्सों का चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 58 एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 143 प्रत्याशियों के लिए मतदान कराया गया। प्रखंड के मतदाताओं की कुल संख्या 37,523 है। मतदान के बाद सभी मतदान केंद्रों के कर्मियों ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित स्वर्ण जयंती भवन में बनाए गए वज्रगृह में मतपेटी को जमा किया। मतदान के बाद सभी पदों से कुल 201 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला 16 दिसंबर को मतगणना के बाद खुलेगा। बता दें कि प्रखंड अंतर्गत कुल 19 पैक्स है। सलैया पैक्स से अध्यक्ष पद से सुदर्शन सिंह सहित सदस्य निर्विरोध होने के कारण 16 पैक्स का चुनाव कराया गया है। मतदाता के दौरान बीडीओ एवं मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, सलैया थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर मो. नेहाल अहमद चौकस दिखे।