सूर्य महोत्सव के लिए मिलेंगे 50 लाख रुपये
इस वर्ष देव में सूर्य महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। तैयारी अभी से शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने बुधवार को पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि से मुलाकात की। सूर्य महोत्सव पर चर्चा की।
इस वर्ष देव में सूर्य महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। तैयारी अभी से शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने बुधवार को पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि से मुलाकात की। सूर्य महोत्सव पर चर्चा की। मंत्री को बताया कि पिछले वर्ष महोत्सव के लिए विभाग ने 36 लाख रुपये उपलब्ध कराए थे। मंत्री से महोत्सव के लिए 50 लाख रुपये उपलब्ध कराने की मांग की। पूर्व मंत्री की मांग पर पर्यटन मंत्री ने महोत्सव के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
पर्यटन मंत्री ने देव प्रखंड के पवई स्थित झुनझुनवां पहाड़ के पास पर्यटक भवन बनाने की घोषणा की। पूर्व मंत्री ने बताया कि झुनझुनवां पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पहाड़ पर बेहतर लाइटनिग की व्यवस्था होगी जो पर्यटकों को आकर्षित करेगा। देव मेला पहुंचने वाले सभी पथों पर लाइट लगाए जाएंगे। जीटी रोड से सूदी बिगहा मोड़, सूदी बिगहा से पतालगंगा, देव से नरची मोड़ तक लाइटनिग की व्यवस्था की जाएगी। देव में यात्रियों के ठहराव के लिए धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व मंत्री ने बताया कि डीएम से मैंने महोत्सव से संबंधित प्रस्ताव भेजने को कहा है। पर्यटन विभाग के पास प्रस्ताव आएगा और राशि की स्वीकृति मिल जाएगी।