पंचायत समिति से 3.68 करोड़ की योजना का प्रस्ताव पारित
औरंगाबाद। प्रखंड सभाकक्ष में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमुख संऔरंगाबाद। प्रखंड सभाकक्ष में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमुख संजय मंडल ने की। बैठक में पूर्व बैठक की संपुष्टि की गई। बीडीओ अमरेश कुमार ने बैठक के महत्व व सिद्धांत पर प्रकाश डाला।
औरंगाबाद। प्रखंड सभाकक्ष में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमुख संजय मंडल ने की। बैठक में पूर्व बैठक की संपुष्टि की गई। बीडीओ अमरेश कुमार ने बैठक के महत्व व सिद्धांत पर प्रकाश डाला। 15 वीं वित्त आयोग से कुल एक करोड़ 68 लाख तथा मनरेगा से दो करोड़ की योजना का प्रस्ताव पारित हुआ। बीडीओ ने 15 वीं वित्त आयोग के योजना से जल संचय संबंधित योजना से संबंधित कार्य व दूसरा सरकारी भवनों के चहारदीवारी, भवन जीर्णोद्धार आदि कार्य कराए जाने की जानकारी दी। जिसमें नल जल योजना कभी कार्य किया जा सकता है।
बीडीओ ने अपने अधीनस्थ कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। कार्य के बाद रूके हुए पैसों को दिए जाने का आश्वासन दिया गया। सदन में वर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा शिक्षकों के साथ शोषण तथा अवैध वसूली का मामला उठा। इस पर प्रमुख ने बीईओ पर कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा कार्य यह जारी रहा तो परिणाम बुरे होंगे। कहा कि बीईओ द्वारा प्रखंड के 173 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने व स्पष्टीकरण का पत्र बिचौलियों के माध्यम से दिए जाने की बात सामने आ रही है। जो, पूरे क्षेत्र के लिए बुरा संदेश है। कई जनप्रतिनिधियों ने भी बीईओ द्वारा किए जा रहे असंतोषजनक व्यवहार पर विरोध जताया। प्रमुख ने कहा कि हर विभाग में समस्याओं का समाधान करना हम सबका कर्तव्य है। क्योंकि इस बैठक पर पूरे प्रखण्ड की जनता की निगाहें टिकी होती है। बीएओ द्वारा कृषि चौपाल या कृषि विभाग के कार्यक्रमों में त्रिस्तरीय जन प्रतिनिधियों को अनदेखी करने पर निदा की गई। बीएओ द्वारा कहा गया कि आगे से इस विषय पर ध्यान रखा जाएगा। हर खेत को पानी योजना की जानकारी दी गई। कहा कि इसके लिए प्रखंड में आठ जनवरी से सर्वेक्षण का कार्य चलाया जाएगा। धान अधिप्राप्ति के लिए अबतक 343 इच्छुक कृषकों को पोर्टल पर किये जानकारी दी। इस मौके पर उपप्रमुख किरण यादवेंदु, धुसरी पंचायत के मुखिया संतोष शर्मा,पंसस रामजीत राम, जैतपुर पंचायत के मुखिया सत्येंद्र पासवान, डिडिर पंचायत के मुखिया सुरेश प्रजापति ने अपनी अपनी बातें रखीं। विभागीय पदाधिकारियों व प्रबंधकों ने भी अपनी बातें रखीं। बैठक में पशुपालन, बैंक, राशन कार्ड समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सभी सदस्य उपस्थित रहे।