दाउदनगर में 18 किलोमीटर लंबी बनेगी मानव श्रृंखला
मानव श्रृंखला की तैयारी के लिए एक बैठक हुई। इसे सफल बनाने पर चर्चा की गई। बीडीओ जफर इमाम ने कहा कि दाउदनगर प्रखंड में पत्थरकट्टी सीमा से अरई मोड़ (ठाकुर बिगहा) तक मेन रूट में 18 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनेगी।
मानव श्रृंखला की तैयारी के लिए एक बैठक हुई। इसे सफल बनाने पर चर्चा की गई। बीडीओ जफर इमाम ने कहा कि दाउदनगर प्रखंड में पत्थरकट्टी सीमा से अरई मोड़ (ठाकुर बिगहा) तक मेन रूट में 18 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनेगी।
तीन सब रुट में भखरुआं चौक से थाना मोड़ नगर परिषद, जगन मोड़ सिनेमा हॉल होते हुए ब्लॉक मोड़ तक, दाउदनगर हसपुरा नहर रोड में बाबू अमौना नहर पुल से भाव बिगहा, रतनपुर, अरई नाला बल्हमा होते हुए बसन बिगहा तक एवं भखरुआं चौक से गया की ओर मखरा स्कूल तक मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाना है। मेन रूट को छह सेक्टर में बांटते हुए सेक्टर एक से 18 तक, सब रूट नंबर एक को छह सेक्टर में बांटते हुए सेक्टर 19 से 33 तक, सब रुट दो को दो सेक्टर में बांटते हुए सेक्टर 34 से 41 तक एवं सब रुट तीन को दो सेक्टर में बांटते हुए सेक्टर 42 से 49 तक बनाया गया है। जोनल पदाधिकारी एवं सुपर जोनल पदाधिकारी की तैनाती की गई है। 11:30 बजे से 12 बजे तक मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाना है। सेक्टर, सेक्टर जोन और सुपर जोन का निर्माण किया गया है ताकि मानव श्रृंखला सशक्त बन सके और सफल हो सके। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को 19 जनवरी को सुबह आठ बजे प्रखंड कार्यालय में अपना योगदान देते नौ बजे तक निर्धारित स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। सीडीपीओ श्वेता कुमारी, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।