बाइक सवार तीन युवकों की मौत
अरवल पटना-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर अवस्थित नगर थाना क्षेत्र के मधुवन के समीप
अरवल
पटना-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर अवस्थित नगर थाना क्षेत्र के मधुवन के समीप शुक्रवार की देर शाम एक बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पिपरा बंगला निवासी टिकू कुमार, गणेश कुमार तथा जितेंद्र कुमार बताया जाता है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। आसपास के लोगों के अनुसार वे लोग अरवल की ओर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया जिसके कारण घटना स्थल पर ही उनलोगों की मौत हो गई। जैसे ही पिपरा बंगला के लोगों को इस बड़े हादसे की जानकारी मिली वहां कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। हालांकि उनलोगों द्वारा कुछ देर के लिए एनएच-139 को भी जाम कर दिया गया।वे लोग चालक को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही घटना स्थल पर वरीय अधिकारियों के आने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष शंभू पासवान वहां पहुंचे। उन्होंने सड़क जाम कर रहे लोगों को काफी समझाया बुझाया। हालांकि वे लोग घटना स्थल पर ही मुआवजे की मांग भी कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने उनलोगों को समझाया और कहा कि नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर पहुंची जदयू के जिलाध्यक्ष मंजु देवी के साथ ही अन्य गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटाया गया।