Move to Jagran APP

पुरस्कृत किए जाएंगे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय परहा में सोमवार को छात्रों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता अरवल। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय परहा में सोमवार को छात्रों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के छात्रों ने भाग लिया। इसके पूर्व विभिन्न वर्ग के छात्रों के बीच प्रतियोगिता को लेकर ग्रुप का निर्माण किया गया। इसके पश्चात छात्रों के विभिन्न ग्रुपों के बीच प्रतियोगिता आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 11:00 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:18 AM (IST)
पुरस्कृत किए जाएंगे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र
पुरस्कृत किए जाएंगे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय परहा में सोमवार को छात्रों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के छात्रों ने भाग लिया। इसके पूर्व विभिन्न वर्ग के छात्रों के बीच प्रतियोगिता को लेकर ग्रुप का निर्माण किया गया। इसके पश्चात छात्रों के विभिन्न ग्रुपों के बीच प्रतियोगिता आयोजन किया गया। मंगलवार को मध्यांतर के पश्चात छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शिक्षक साकेत कमल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी ने बताया कि बाल दिवस एवं भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए स्कूल के तरफ से एक सप्ताह तक मध्यांतर के बाद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज विश्व स्तर पर भी छात्र-छात्राएं खेल में अपना कैरियर का निर्माण कर रहे हैं और देश समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर रहे हैं। संकुल समन्वयक मनीष कुमार निराला ने कहा कि विद्यालय का पहल बहुत ही प्रशंसनीय है। खेल खेल मे बच्चों को काफी सीखने को मिलेगा। पढ़ाई के साथ साथ खेल भी अत्यंत ही आवश्यक है। खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही बेहतरीन टॉनिक है। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खेल बहुत ही आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी एक पारंपरिक एवं पुराना खेल रहा है। हमारे पूर्वज शक्ति व साहस का प्रदर्शन के लिए कबड्डी खेलते थे। गांव-गांव में यह खेल खेला जाता था, परंतु अब बच्चों की रुचि एवं लगाव फुटबॉल व क्रिकेट में होने लगा है। इस कारण धीरे-धीरे पारंपारिक खेल लुप्त होते जा रहा है। अब स्कूल के बच्चे इस खेल को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विभिन्न खेल विधाओं में बेहतर प्रदर्शन कर नाम रौशन करेंगे। कबड्डी खेल से सभी तरह का शारीरिक व्यायाम भी हो जाता है। कबड्डी का खेल बहुत ही रोमांचक होता है। यह खेल आपको तंदुरूस्त रखता है। खेल हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। यदि हम प्रतिदिन खेल खेलते हैं तो वह हमारे मानसिक कौशल को विकसित करता है। वह हमारे मनोवैज्ञानिक कौशल में भी सुधार लाता है।खेल से हमें प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता मिलती है। कबड्डी प्रतियोगिता में अनुज कुमार,चंदन कुमार,नन्दन कुमार,सुजीत कुमार,अमरजीत कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया।इस मौके पर शिक्षक अखिलेश कुमार, मनीष कुमार, अनिल कुमार, बिदा कुमारी समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.