छापेमारी में सात गिरफ्तार
अरवल। पुलिस अधीक्षक पीके मंडल के निर्देश पर बुधवार की रात चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाने क
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 07:30 PM (IST)
अरवल। पुलिस अधीक्षक पीके मंडल के निर्देश पर बुधवार की रात चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाने की पुलिस ने स्थायी वारंटी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस ने अरवल सिपाह से उपेंद्र शर्मा, कोरियम से सरयू पासवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार महेंदिया थाने की पुलिस ने महेंदिया बाजार से स्थायी वारंटी मुकेश पासवान को, जयपुर से मांझिल मोची को तथा परासी थाने की पुलिस ने अमरा से रामगो¨वद तिवारी को एवं परशुरामपुर गांव से विमल ¨सह को गिरफ्तार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें