चेकपोस्ट पर तैनात जवान ने चालक को पीटा, हंगामा
अरवल। सोन नदी स्थित अरवल-सहार पुल के समीप शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब पुल
अरवल। सोन नदी स्थित अरवल-सहार पुल के समीप शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब पुल के समीप चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस के एक जवान को एक वाहन चालक को पीटते ही अन्य चालक एवं आसपास के लोग उग्र हो गए। उनलोगों ने सहार पुल को जाम कर आवागमन को ठप कर दिया। इतने में ही उनलोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने चेकपोस्ट पर हमला बोल दिया। एक ओर जहां वहां तैनात जवान भागने में ही अपना भलाई समझा। वहीं आक्रोशित लोगों ने चेकपोस्ट के तंबू को उखाड़कर फेंक दिया। सहार जैसे महत्वपूर्ण पुल को जाम किए जाने के कारण जहां अरवल से भोजपुर की ओर आने जाने वाले लोगों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष रंजीत वत्स दल बल के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास किया। इधर सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि वहां तैनात होम गार्ड के जवान मंटू कुमार द्वारा बेवजह पिकअप भान चालक की पिटाई की गई। उनलोगों का यह भी कहना था कि पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के उद्देश्य से चेकपोस्ट की स्थापना की गई है लेकिन वहां तैनात पुलिस के जवान सिर्फ वसूली में ही संलिप्त रहते हैं। उनलोगों का स्पष्ट आरोप था कि पैसे दिए जाने से इंकार करने के कारण ही चालक की पिटाई की गई है। इस सिलसिले में पिकअप वैन चालक सोनू कुमार के बयान के आधार पर जवान मंटू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सहार की ओर से पिकअप भान खाली आ रहा था। उन्होंने कहा कि चालक तथा सड़क जाम कर रहे लोगों द्वारा भले ही पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया गया है लेकिन उनलोगों का यह आरोप सत्य प्रतीत नहीं होता है। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट को उखाड़ फेंकने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। उनका कहना था कि उनलोगों ने भी गैर कानूनी काम किया है।