मोटरसाइकिल की टक्कर मेंमुखिया जख्मी
संवाद सहयोगीकरपीअरवल सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के माली पंचायत के मुखिया ललन कुमार गम्भ
संवाद सहयोगी,करपी,अरवल:
सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के माली पंचायत के मुखिया ललन कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज पटना के निजी चिकित्सक से कराई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मुखिया जिला मुख्यालय से अपने कार्यों को निबटा कर मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। धावा पर स्थित पेट्रोलपंप पर पेट्रोल लेने के लिए जा रहे थे कि अरवल की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इससे वे गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। मुखिया संघ की ओर से बेहतर चिकित्सा के लिए आर्थिक मदद भी किया गया है।
बिहार सरकार के कर्मी को शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए किया गिरफ्तार
कलेर, अरवल :मेहंदिया थाने की पुलिस ने बिहार सरकार के एक कर्मी को शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए गिरफ्तार किया है। सरकारी कर्मी ने शुक्रवार की रात मेहंदिया बालाजी पेट्रोल पंप के समीप एक पान गुमटी में धक्का मार दिया, जिससे गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने उक्त कर्मी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। गाड़ी पर कर्मी के रिश्तेदार भी थे। उन्होंने शराब नही पी थी। इस बाबत पूछने पर मेहंदिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उक्त कर्मी ओमप्रकाश सिंह उर्फ पिटू बक्सर में बिहार सरकार के कृषि विभाग में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वह भोजपुर जिले के आरा पछियारी टोला का निवासी है। वे धनबाद से आरा जा रहे थे। कोविड-19 जांच के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी पर उसके साथ उनके ससुर राजवल्लभ सिंह भी थे। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने धनबाद में शराब पी थी। लेकिन उसके ससुर ने बताया कि पिटू ने औरंगाबाद में शराब पी थी। पकड़े जाने के बाद वह थानाध्यक्ष पर छोड़ देने का दवाब बनाता रहा है। लेकिन थानेदार ने उसकी एक भी नहीं सुनी और उसे गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पीएचसी के प्रभारी ने बताया कि अस्ताल में शराब पीने की पुष्टि की जांच के लिए नहीं लाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में शराब सेवन जांच पुष्टि करने की व्यवस्था नहीं है। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच करायी गयी है।