आंदोलन को धारदार बनाएं शिक्षक
अरवल स्थानीय उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को बिहार राज्य
फोटो-32
संवाद सहयोगी करपी, अरवल
स्थानीय उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को बिहार राज्य नियोजित प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष दूबे ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मौजूद अमरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि संघ के आह्वान पर आयोजित हड़ताल में विभिन्न विद्यालयों के अधिकांश नियोजित शिक्षक हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर रहकर हमलोग समान काम के लिए समान वेतन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नियोजित शिक्षक या तो जानकारी नहीं रहने या किसी दूसरे संघ के बहकावे में आकर हड़ताल पर नहीं गए हैं। इसके बावजूद जो भी शिक्षक हड़ताल पर है वे चट्टानी एकता के साथ डटे रहें। दूसरे शिक्षकों से भी हड़ताल में शामिल होने का आग्रह करें। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए आंदोलन करना होगा। उन्होंने तमाम शिक्षकों से इस हड़ताल में शामिल होकर आंदोलन को धारदार बनाए जाने की सहयोग करने की अपील की। जिला सचिव ने कहा कि दूसरे संघ के कुछ लोग हमारे आंदोलन को कमजोर करने के लिए भ्रामक प्रचार कर रहे है। हड़ताली शिक्षक वैसे लोगों के मैसेज पर ध्यान नहीं दे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सभी नियोजित शिक्षकों के मान सम्मान तथा हक अधिकार के लिए संचालित किया गया है। इस आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा लेकिन इसके लिए शिक्षकों को अपनी चट्टानी एकता कायम रखनी होगी। बैठक के दौरान शनिवार को कुर्था प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से आंदोलन को सफल बनाए जाने की अपील करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजू रंजन प्रकाश, यशवंत ¨सह, नागेश कुमार तथा विकास कुमार के अलावा बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षक मौजूद थे।