बढ़ेता में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से सकते में हैं लोग
अरवल। रतनी फरीदपुर प्रखंड के बढ़ेता गांव में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से किजर बाजार के लोग सकते में आ गए हैं। दरअसल इस गांव का मुख्य बाजार किजर ही रहता है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 06:26 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:08 AM (IST)
अरवल। रतनी फरीदपुर प्रखंड के बढ़ेता गांव में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से किजर बाजार के लोग सकते में आ गए हैं। दरअसल इस गांव का मुख्य बाजार किजर ही रहता है। छोटे बड़े सभी सामग्री की खरीददारी के लिए ग्रामीण इसी बाजार पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में बाजारवासियों में तरह तरह की चर्चा हो रही है। भले ही बढ़ेता जहानाबाद जिला में पड़ता हो लेकिन दैनिक आवश्यकता के लिए ग्रामीणों को किजर बाजार पर ही निर्भर रहना पड़ता है। संक्रमितों की बढ़ी संख्या को देखते हुए करपी के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने बाजारवासियों से हमेशा मास्क का उपयोग करने तथा आवश्यक दूरी बनाए रखने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें