फायदेमंद साबित हो रही केले की खेती
करपी प्रखंड के ¨कजर पंचायत अंतर्गत सोहसा गांव में केले की व्यवसायिक खेती जोर पकड़ने लगी है।
अरवल। करपी प्रखंड के ¨कजर पंचायत अंतर्गत सोहसा गांव में केले की व्यवसायिक खेती जोर पकड़ने लगी है। किसान इस लाभप्रद खेती के प्रति जागरुक होने लगे हैं। केले के उन्नत प्रजातियों की खेती के लिए लोग उत्साहित होकर जुट गए हैं। किसान शम्भु ¨सह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व दानापुर नर्सरी से लाकर भूसवाल प्रजाति का केले का पौधा लगाया था। एक पौधे की कीमत बीस रुपया पड़ता है। इसके बाद 170 पौधे लगाया। उन्होंने बताया कि चार कट्ठे खेत में लगाए गए पौधे में खर्च भी बहुत कम आया है। एक वर्ष के अंदर सभी पौधों में बड़े बड़े घौद लगे हुए हैं। अब फल तैयार होकर बिक्री योग्य हो गया है। छठ के अवसर पर केले का अच्छा दाम मिलेगा। चार कट्ठे की खेती में मात्र चार हजार रुपये लागत आया है। केले की बिक्री 300 से 400 रुपये प्रति घौद की दर से होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इतने कम लागत में पचास हजार से उपर फायदा की उम्मीद है। उक्त किसान द्वारा की गई खेती से अन्य लोग भी उत्साहित होकर ¨सगापुरी, नागपुरी एवं भूसावल प्रजाति के पौधे लगा रहे हैं।