महागठबंधन समर्थकों ने किया अखिलेश का स्वागत
अरवल। औरंगाबाद से पटना जाने के क्रम में राज्यसभा सांसद सह कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद ¨सह को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।
अरवल। औरंगाबाद से पटना जाने के क्रम में राज्यसभा सांसद सह कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद ¨सह को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक के समीप युवा राजद के प्रवक्ता ¨डपल यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। अपने स्वागत से अभिभूत सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं में इसी तरह का उत्साह बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की खात्मे के लिए सभी को गोलबंद होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपलोग गांवों में जाकर आम आवाम को सरकार की नाकामियों की जानकारी दें। गरीबी मिटाने की बात कह सत्ता में आने वाली सरकार अब गरीबों को ही मिटाने पर तुली है। अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन मेहनतकस किसानों, मजदूरों, छात्र तथा नौजवानों की बदहाली जरूर हो गई है। युवा रोजगार के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। किसानों को औने पौने दामों पर अपना उत्पाद बेचना पड़ रहा है। इस दौरान कार्यकर्ता उत्साहित होकर नारे भी लगा रहे थे। मौके पर गोल्डन खान ,मनोज यादव, भोला यादव, सरगम यादव,असगर खान, देवानंद ¨सह, सुदर्शन यादव,विकास रंजन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।