3141 किसानों का हुआ आन लाइन निबंधन
अरवल। सहकारिता विभाग के द्वारा अब तक 3141किसानों का ऑनलाइन निबंधन किया गया था जिसके आधार पर धान की खरीद जारी है।
अरवल। सहकारिता विभाग के द्वारा अब तक 3141किसानों का ऑनलाइन निबंधन किया गया था जिसके आधार पर धान की खरीद जारी है। जिला प्रबंधक राज्यखाद्य निगम अरवल के द्वारा पांच मिलरो का निबंधन भी प्राप्त किया गया है इसमें सभी राइस मिलों का भौतिक सत्यापन के बाद सर्वसम्मति से खरीफ फसल मौसम के लिए संबद्ध किया गया है उधर बैठक के दौरान प्राथमिकी दर्ज पैक्सौ की धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई। जिसमें पैक्स अध्यक्ष वासिलपुर अरवल थाना में प्राथमिकी पूर्व में दर्ज था लेकिन बाद में पैक्स अध्यक्ष के द्वारा किसी प्रकार का गबन का आरोप प्रभावी नहीं है। बैठक में जानकारी देते हुए आयुक्त मगध प्रमंडल गया द्वारा इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाए जाने के कारण उनकी वाद को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है जो कि धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को पूर्ण किया जाना सहकारिता विभाग का नितांत आवश्यकता में सर्वसम्मति से खरीफ विपणन मौसम में बासिलरपुर को धान अधिप्राप्ति करने के लिए प्राधिकृत कर दिया गया है। साथ ही प्राथमिकी दर्ज सभी पैक्स को खरीफ मौसम धान अधिप्राप्ति के प्रारंभ करने के ¨बदु पर विचार करने को लेकर जिला आपूíत पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता अधिकारी को अगली बैठक में निर्णय लेने के लिए स्वतंत्रता दी गई है। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश में वासिल पैक्स अध्यक्ष पर किसी प्रकार की अनियमितता का आरोप नहीं रह गया है। वासिल पुर पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान खरीद का निर्देश जारी किए जाने पर किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की है प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में ललन ¨सह रणधीर कुमार विजय ¨सह योगेंद्र ¨सह के अलावा अन्य लोग शामिल है।