लोक अदालत में 292 मामलों का हुआ समझौता
अरवल। स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 292 मामलों का समझौता हुआ।
अरवल। स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 292 मामलों का समझौता हुआ। इसमें 195 मामले बैंक से संबंधित थे। एक करोड़ 50 लाख नौ हजार 930 रूपए का समझौता किया गया। 14 लाख छह हजार 530 रूपए जमा कराए गए। बीएसएनएल के 11 उपभोक्ताओं के साथ 77 हजार 926 रूपए का समझौता कराया गया। जिसमें 32 हजार 125 रूपए जमा कराए गए। इसी प्रकार लोक अदालत में अपराधिक मुकदमों के तहत 46 मामलों का निष्पादन समझौते के माध्यम से किया गया। इसके सफल संचालन के लिए चार बेंच बनाए गए थे। सब जज-चार केके चौधरी के नेतृत्व में प्रथम बेंच बनाया गया था जबकि एडीजेएम माधवेंद्र सिंह के नेतृत्व में द्वितीय एवं मुंसिफ राकेश कुमार राकेश के नेतृत्व में तृतीय बेंच के साथ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आशीष कुमार अग्निहोत्री के नेतृत्व में चौथे बेंच बनाए गए थे। इसमें आपसी समझौते के तहत मामलों का निष्पादन किया गया। निर्धारित समय से पहले लोग यहां पहुंचने लगे थे। सभी लोग अपने समस्याओं के निराकरण को ले तत्पर थे। पुलिस के जवान भी उनलोगों को कतारवद्ध करने में लगे थे।