Move to Jagran APP

कल से फिर हड़ताल पर जाएंगे 102 एंबुलेंस कर्मी

अरवल। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज 102 एंबुलेंस कर्मियों ने फिर 18 मार्च से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 11:57 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 11:57 PM (IST)
कल से फिर हड़ताल पर जाएंगे 102 एंबुलेंस कर्मी
कल से फिर हड़ताल पर जाएंगे 102 एंबुलेंस कर्मी

अरवल। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज 102 एंबुलेंस कर्मियों ने फिर 18 मार्च से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। उनलोगों का कहना है कि करार के बावजूद भी कंपनी द्वारा नियमित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है जिसके कारण उनके तथा उनके परिवार के लोगों के समक्ष भूखमरी की स्थिति कायम हो गई है। कर्मियों ने कहा कि वे लोग कार्य का बहिष्कार कर पूरी तरह से हड़ताल पर रहेंगे। एंबुलेंस कर्मी ने बताया कि पशुपति नाथ डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड एवं सम्मान फाउंडेशन के तहत वर्षों से कार्यरत है। उनलोगों ने कहा कि होली का त्योहार आने वाला है बावजूद वेतन नहीं मिलने की उम्मीद है। इसके कारण एंबुलेंस कर्मियों में घोर नाराजगी व्याप्त है। एंबुलेंस कर्मी लगातार 12 घंटे ड्यूटी करते हैं। बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। ऐसा होने से काम करने में प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है। एंबुलेंस कर्मी 18 मार्च से हड़ताल पर रहेंगे। इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य समिति तथा सिविल सर्जन को भेज दी गई है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.