पोखर में डूबने से बच्चे की मौत
अररिया। फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 11 में रविवार की दोपहर खेलने के समय ए
अररिया। फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 11 में रविवार की दोपहर खेलने के समय एक छह वर्षीय बच्चे की मौत पोखर में डूबने के कारण हो गई। मृतक बच्चा राजू कुमार यादव के दादा नीरो यादव ने पोखर मालिक भूतपूर्व सैनिक चंद्रदेव यादव पर साजिश के तहत पोखर खुदवाने के कारण बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया है। फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। मृतक बच्चे के माता-पिता दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं फिलहाल वे दिल्ली में हीं है। मृतक बच्चे के दादा ने बताया कि उनके माता-पिता को भी जानकारी दे दी गई है और वे लोग दिल्ली से घर के लिए निकल पड़े हैं। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बच्चे एक भाई एवं एक बहन था। काफी होनहार बच्चे था। इधर नरपतगंज अंचला अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे के स्वजनों को आपदा विभाग के तहत राशि दी जाएगी।