फारबिसगंज के अम्हारा में दो पक्षों के विवाद में हुई रोड़ेबाजी, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के अम्हारा में रविवार की शाम मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्ष क
अररिया।
फारबिसगंज प्रखंड के अम्हारा में रविवार की शाम मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग उग्र होकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान रोड़ेबाजी व खदेड़ा-खदेड़ी तक पहुंच गई। घटना को लेकर दोनों पक्ष के लोगों ने अलग-अलग जगह सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। टायर जलाकर फारबिसगंज खवासपुर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने घंटों बाद जाम को हटाया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने बेकाबू होती परिस्थिति को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। दोनों तरफ से हुए पथराव के दौरान पुलिसकर्मी सहित सामाजिक लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर डीएम प्रशांत कुमार सीएच, एसपी धूरत शायली सहित जिले के तमाम आला अधिकारी कैंप कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताया जा रहा है । घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि एक माह पूर्व अम्हारा चौक स्थित जनार्दन चौधरी के दुकान में चोरी हुई थी, जिसमें एक पक्ष का एक बच्चा पकड़ा गया था। उस बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया गया था, लेकिन बच्चा नाबालिग था। नाबालिग होने के कारण सामाजिक पंचायत में मामला को सुलह कर लिया गया और बच्चा को पुलिस से मुक्त करा लिया गया था। सुलहनामा होने के बावजूद भी मन में जो कसक थी वह शायद नहीं मिटा था। रविवार की शाम जनार्दन चौधरी का छोटा भाई नरेश चौधरी बलियाडीह से वापस आ रहा था उसे रास्ते में रोककर मारपीट किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही नरेश के गांव के लोग व जिस जगह मारपीट की गई थी उस टोला के लोग आमने सामने हो गये। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथरबाजी शुरू हो गई। दोनों पक्ष की ओर से अलग-अलग जगह सड़क जाम और प्रदर्शन का दौर शुरू कर दिया। इस दोनों तरफ से पथराव व तोड़फोड़ चालू हो गया। घटना पर पहुंची पुलिस को भी स्थिति नियंत्रण करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। बीच-बचाव कर रहे पुलिस एवं सामाजिक लोगों को भी चोटें लगी। खासकर के डीएसपी मनोज कुमार, जदयू नेता रमेश सिंह ,चौकीदार राजदेव, दारोगा विजेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोगों को बीच बचाव के कारण चोट लगी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए बल प्रयोग भी किया। हालात यह हो गया कि दोनों तरफ दोनो पक्ष के लोग और बीच में पुलिस प्रशासन दीवार की तरह खड़ी रही। उसके बाद मामला नियंत्रण में आया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पर जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच, एसपी धूरत सायली, डीसीएलआर यूनुस अंसारी, बीडीओ अमित आनंद, सीआई प्रमोद सिंह, डीएसपी फारबिसगंज मनोज कुमार, डीएसपी अररिया पुष्कर कुमार, थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु, थानाध्यक्ष अररिया किग कुंदन, थाना अध्यक्ष नरपतगंज सुनील कुमार सिंह,सिमराहा थानाध्यक्ष एमए हैदरी , थानाध्यक्ष कुर्साकाटा कौशल कुमार, थानाध्यक्ष बथनाहा भानु प्रताप सिंह , एसआई डीपी यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का संभाला। जिला पदाधिकारी ने बताया कि दो लोगों के बीच विवाद को लेकर मामूली तनाव हुआ है। एसपी के साथ वे स्वयं मुस्तैदी से घटनास्थल पर कैंप कर रहा हूं। पथराव आदि के तमाम मामलों की जांच की जाएगी। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह,पूर्व प्रमुख अशोक विश्वास,पूर्व मुखिया प्रकाश चौधरी,मुखिया प्रतिनिधि मनोज विश्वास, पूर्व मुखिया प्रदीप मंडल, जदयू नेता रमेश सिंह,अशोक सिंह आदि के साथ पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर कैंप कर रही है।