सौरभ बने युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष
अररिया। संगठन के विस्तार को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक राजद कार्यालय अररिया में हु
अररिया। संगठन के विस्तार को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक राजद कार्यालय अररिया में हुई। इसकी अध्यक्षता युवा राजद के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार उर्फ बिट्टू राय ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन के तरफ से नरपतगंज युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष पद पर सौरभ यादव का चयन किया गया। नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष ने कहा उन्हें जो दायित्व मिला है ईमानदारी पूर्व निर्वहन करेंगे और साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। मौके पर प्रदेश युवा महासचिव विजय सिंह यादव, सचिव रहिल अहमद, जिला अध्यक्ष सुरेश पासवान आदि मौजूद थे। नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष पर मेंमनोनयन होने राजद के जिला महासचिव राजेश कुमार यदुवंशी, रूपेश यादव, युवा नेता रानू यादव, अमरेंद्र यादव, अनिल यादव, अंशु यादव आदि ने बधाई दी।