डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम से आम लोगों पर पड़ा बोझ: राजद
अररिया। 24वें स्थापना दिवस पर रविवार को होने वाली साइकिल रैली की सफलता को लेकर राजद काय
अररिया। 24वें स्थापना दिवस पर रविवार को होने वाली साइकिल रैली की सफलता को लेकर राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश पासवान ने की। इस दौरान वक्ताओं ने अपनी बातें रखी। साइकिल रैली को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाकर आम लोगों पर आर्थिक बोझ केंद्र की सरकार ने बढ़ा दी है। वहीं बिहार सरकार चुप्पी साधी है। यह सरकार गरीब व मध्यम लोगों के पॉकेट को गिला कर रही है। वहीं नगर अध्यक्ष बेलाल अली एवं प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने कहा कि 24 में स्थापना दिवस पर आयोजित साइकिल रैली के माध्यम से गांव गांव के हर व्यक्ति तक डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमत एवं महंगाई पर रोक लगाने से विफल हुई सरकार की नीति एवं सीएम नीतीश कुमार की चुप्पी को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। अधिक से अधिक साइकिल रैली में शामिल होंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मौके पर नवनियुक्त युवा राजद के पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में रेहान आलम, प्रखंड प्रधान महासचिव हेमंत यादव, युवा राजद नगर अध्यक्ष सरोज यादव, नगर प्रधान महासचिव दीपक पासवान को मनोनयन पत्र दिया गया। वहीं राजद मुख्य संगठन के जिला उपाध्यक्ष के रूप में रुपेश यादव , प्रखंड उपाध्यक्ष नौशाद अहमद, प्रखंड सचिव विशो यादव को भी चयन किया गया। मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रो. क्रांति कुमर ,शिक्षक व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अविनाश आनं , रुपेश याद , बजरंग बिहारी, इरशाद अंसारी, सुभाष मिश्रा, साबिर अंसारी, नौशाद अहमद, मुखिया अरविद विश्वास आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।