Move to Jagran APP

धान खरीद नहीं होने पर मजरख के किसानों ने किया प्रदर्शन अनियमितता का आरोप

संसू सिकटी(अररिया) सिकटी प्रखंड के मजरख पंचायत में किसानों का धान पैक्स के माध्यम से खरीद

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 12:30 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 12:30 AM (IST)
धान खरीद नहीं होने पर मजरख के किसानों ने किया प्रदर्शन अनियमितता का आरोप
धान खरीद नहीं होने पर मजरख के किसानों ने किया प्रदर्शन अनियमितता का आरोप

संसू सिकटी(अररिया): सिकटी प्रखंड के मजरख पंचायत में किसानों का धान पैक्स के माध्यम से खरीद नहीं होने के कारण शनिवार को कई किसानों ने सहकारिता विभाग के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल किसानों में कैलाश यादव, वंशीधर यादव, देवानंद मंडल, जितेंद्र महतो, बिनोद राय, सरोज राय, सुगनलाल मंडल, नागेश यादव आदि ने कहा कि मजरख पैक्स में किसी भी किसानों का धान नहीं खरीदा गया है। कई किसानों को तो धान खरीददारी की जानकारी भी नहीं है। किसानों की जगह व्यापारियों का धान खरीदकर भंडारण किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि बात अगर सरकारी स्तर पर धान अधिप्राप्ति की हो तो अधिकारियों के निर्देश पर पैक्स द्वारा धान की खरीदारी शुरू की गई है। लेकिन यहां के किसानों को उसका पता तक नहीं चल रहा है। इधर पैसे के अभाव के कारण किसान बाजार के व्यवसायियों के हाथों 1000-1200 रुपये प्रति क्विटल धान की बिक्री करने को मजबूर हैं। वहीं कई किसानों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को यह कहकर लौटाया जाता है कि धान में नमी की मात्रा ज्यादा है। यहां के किसानों का कहना है कि जब समय से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाती तब अंतिम समय में पैक्स किन लोगों का धान खरीदकर लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं। खरीदा गया धान किसानों का होता है या फिर किसानों के द्वारा बेचा गया व्यापारियों का।

loksabha election banner

मजरख मुखिया ने कहा मजरख मुखिया रमेश कुमार यादव ने कहा कि सैकड़ों किसानों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन हमें सौंपा है। मजरख में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया किसानों के माध्यम से नहीं की गईं है। यहां के किसानों को पता तक नहीं है कि पैक्स के माध्यम से खरीदारी की जा रही है। विभाग को इसपर ध्यान देने की जरुरत है।

क्या कहते है बीसीओ: बीसीओ पंकज कुमार ने बताया कि किसानों को जागरूक किसान सलाहकार के माध्यम से किया जा रहा है। पैक्स के माध्यम से इच्छुक किसानों के द्वारा खरीदारी की जा रही है। वेबसाइट पर जिन किसानों का नाम अपलोड है और जो किसान गोदाम तक धान लेकर आ रहे हैं पैक्स अधीप्राप्ती कर रही है ।

क्या है लक्ष्य --धान अधिप्राप्ति के लिए पैक्स को 352 एमटी व व्यापार मंडल को 750 एमटी का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं, सिकटी प्रखंड को 56 सौ एमटी का लक्ष्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक 1209 एमटी की खरीदारी की जा सकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.