Move to Jagran APP

37 फीसद तक पहुंचा धान खरीद का लक्ष्य, समय सीमा बीतने में सिर्फ छह दिन

31 जनवरी तक ही किसानों से लिए जाएंगे धान शत फीसद लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल 25 जनवरी तक 420

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 12:08 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 12:08 AM (IST)
37 फीसद तक पहुंचा धान खरीद का लक्ष्य, समय सीमा बीतने में सिर्फ छह दिन

31 जनवरी तक ही किसानों से लिए जाएंगे धान

loksabha election banner

शत फीसद लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल

25 जनवरी तक 4203 किसान से 33083.6 एमटी धान की हुई खरीद

जागरण संवाददाता, अररिया: जिले में धान खरीदारी का लक्ष्य पूरा होना आसान नहीं दिख रहा है। हालांकि विभाग द्वारा काफी कोशिश की जा रही है लक्ष्य पूरा करने के लिए। जबकि समय सीमा बीतने में सिर्फ छह दिन शेष बचे है। अब शेष बचे दिन में कहां तक लक्ष्य प्राप्त हो सकता है। 25 जनवरी तक 4203 किसान से 33083.6 एमटी धान की खरीद हो चुकी है। लगभग 37 फीसद तक लक्ष्य पहुंच चुका है। समय कम मिलने के कारण लक्ष्य पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है। जबकि पिछली बार की तुलना इस वर्ष लक्ष्य को 60 हजार से बढ़ाकर 90 हजार एमटी कर दिया गया है। धान खरीदारी की तिथि भी 31 मार्च से घटाकर 31 जनवरी तक कर निर्धारित कर दी गई है। ऐसी स्थिति में शत फीसद लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं दिख रहा है। निर्धारित समय बीतने के कगार पर है मात्र छह दिन बचे है। हालांकि विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद हो जाए। अभी तक 25 जनवरी तक दोपहर तक 4203 किसानों से 33083.600 एमटी धान की खरीद हो चुकी है। लक्ष्य 37 फीसद तक पहुंच गया।लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रशासन पूरी तरह कोशिश कर रहा है।

23 नवंबर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू है। जिले में कुल 218 पैक्स है। जिसमें 154 पैक्स व आठ व्यापार मंडल द्वारा धान की खरीद की जा रही है।

धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसको लेकर

29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय अभियान चलाया जा चुका है। साथ ही कार्यशाला आयोजित कर पूर्व पैक्स व व्यापार मंडल को धान खरीदारी के लिए अधिक से अधिक लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा गया था। अभी तक एसएफसी को 4293 एमटी चावल दिया जा चुका है।

कोट

धान खरीद की तिथि की अंतिम तिथि मात्र छह दिन शेष बचे है। 25 जनवरी तक लगभग 37 फीसद तक धान की खरीद हो चुकी है। धान की खरीद में अब तेजी आ रही है। लेकिन समय कम है। पहले 31 मार्च तक किसानों से धान लिया जाता था, लेकिन इस बार समय सीमा घटाकर 31जनवरी कर दिया गया है। प्रयास है कि लक्ष्य पूरा हो इसके लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। 25 जनवरी तक एसएफसी को 4293 एमटी एमटी चावल दिया जा चुका है। इसमें भी अब तेजी आ रही है। 4203 किसानों से 33083.600 एमटी धान की खरीद 25 जनवरी को दोपहर तक हो चुकी है। भुगतान भी तेजी हो रहा है।

विनोद कुमार मिश्रा

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अररिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.