विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कोरोना से बचाव की दी जानकारी
अररिया। नरपतगंज विधायक अनिल कुमार यादव ने रविवार को नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मं
अररिया। नरपतगंज विधायक अनिल कुमार यादव ने रविवार को नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल परिसर में रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कई महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श किया गया विधायक ने कार्यकर्ताओं को गांव में जाकर लोगों से कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जानकारी एवं मदद करने की बात कहीं गई। बीते दिनों प्रखंड के डुमरिया में उपद्रवी तत्वों के द्वारा सौहार्द बिगाड़ने को लेकर सामूहिक रूप से भर्त्सना की गई तो राजद के प्रदेश सचिव मेदनी कृष्ण उर्फ टीपू यादव को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा फोन पर मिली जान से मारने की धमकी को लेकर भी चर्चा करते हुए निदा की गई। कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा धमकी मिले रिकॉर्डिंग के साथ नरपतगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाने का विचार किया गया। मौके पर विधायक अनिल कुमार यादव के अलावा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव ,पूर्व जिला अध्यक्ष विश्व मोहन यादव, जिला महासचिव राजेश यदुवंशी ,जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, रुपेश यादव ,यादव कुलानंद सिन्हा ,युवराज यदुवंशी ,युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सौरव यादव ,प्रवीण यादव ,इंदिरानंद यादव ,प्रदेश सचिव मेदिनी कृष्ण ,रोशन कुमार , रामप्रवेश यादव , छात्र देव सिंह ,कुलदीप यादव सहित दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।