जाप कार्यकर्ताओं ने किया रेल चक्का जाम
अररिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के जिला कार्य
अररिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के जिला कार्यकर्ताओं ने जोगबनी- कटिहार रेल खंड फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 55736 जोगबनी- कटिहार रेल का चक्का जाम करते प्रदर्शन किया है। करीब पांच मिनट तक जाप के दर्जन भर कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तदोपरांत रेल जीआरपी एवं आरपीएफ के पुलिसबल ने उक्त कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर रेल परिचालन को शुरू करवाया। रेल चक्का जाम का नेतृत्व कर रहे जाप जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव के समय बिहार के जनता से वादा किया था कि वो सत्ता में आकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे लेकिन आज तक उनका वादा जुमला बना हुआ है। अब तो नीतीश कुमार की केंद्र में भी सरकार है। इसके बावजूद बिहार को उसका अधिकार नहीं मिल जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। मौके पर छात्र प्रदेश सचिव समीर ¨सह, युवा शक्ति जिला महासचिव सरवर सरकार, प्रदेश महासचिव सैफ अली खान, जिला उपाध्यक्ष तारिक आलम, जिला महासचिव रमन झा, जिला प्रधान महासचिव सरफराज आलम, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष राजा, उपाध्यक्ष सोनू अंसारी, हसनैन अंसारी, रौनक, युवा शक्ति जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, ¨टकू कुमार, सोनू,चंदन कुमार, कलीम अंसारी, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत यादव, सूरज कुमार, सास्वत मिश्रा, डव्लू यदुवंशी, ज्योतिष कुमार, राहुल कुमार झा,जोगबनी नगर अध्यक्ष संकर सोनी, गोल्डन स्मार्ट सहित बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। जाप के राष्ट्रीय संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की मांग को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव के पहले विशेष राज्य का दर्जा बिहार प्रदेश को देना चाहिए।