Move to Jagran APP

नगर पंचायत के सर्वे में लापरवाही के खिलाफ हाईवे जाम

अररिया। जोकीहाट नगर पंचायत के परिसीमन में हल्का कर्मचारी सीओ बीडीओ पर लापरवाही का

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 12:13 AM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 12:13 AM (IST)
नगर पंचायत के सर्वे में लापरवाही के खिलाफ हाईवे जाम
नगर पंचायत के सर्वे में लापरवाही के खिलाफ हाईवे जाम

अररिया। जोकीहाट नगर पंचायत के परिसीमन में हल्का कर्मचारी, सीओ, बीडीओ पर लापरवाही का आरोप लगाया। पथराबाड़ी व सिसौना पंचायत के वर्तमान और पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों तथा आम लोगों ने आक्रोशित होकर मंगलवार को नेशनल हाईवे 327ई को हड़वा चौक पर जाम कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

loksabha election banner

प्रदर्शन कर रहे पथराबाड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नन्हेराजा, सिसौना के पूर्व मुखिया कौसर जिया, पथराबाड़ी पैक्स अध्यक्ष अरशद आलम, वार्ड सदस्य मुश्तकीम, शमशाद, सोएब, इसराइल, जाबुल, मुर्तजा, रिजवान, महेंद्र प्रसाद मंडल, जीवछी देवी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि हल्का कर्मचारी कमरूल होदा , सीओ अशोक कुमार, बीडीओ उमेश कुमार आदि ने मिलकर बिना स्थल जांच किए पथराबाड़ी पंचायत के ग्रामीण इलाकों को भी नगर पंचायत में जोड़ दिया है। जो जगह शहर बनने के किसी भी शर्त को पूरा नही करता है। पथराबाड़ी पंचायत के ग्रामीण इलाकों में भेलागंज, पथराबाड़ी, रानी, कटहलबाड़ी, सतघरा, रानी इस्तबरार, महदेवा, बनकोरा, गच्छ महदेवा सुदूर देहात क्षेत्रों को नगर पंचायत में जोड़ देना गरीबों के साथ नाइंसाफी है। उक्त गांव के नब्बे प्रतिशत लोग किसान और मजदूर हैं। कटहलबाड़ी और भेलागंज जाने के लिए नदी पार करना पड़ता है। पंजाब, दिल्ली में रहकर अधिकतर लोग जीविकोपार्जन करते हैं। बाढ़ में किसानों के फसल बह जाता है। ऐसे में लोग टैक्स कहां से दे पाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने डीएम प्रशांत कुमार से पुन: सर्वे कराकर परिसीमन की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि शहर के लायक पथराबाड़ी पंचायत का जोकी बाजार, धनपुरा और हड़वा चौक ही शर्तों को पूरा करता है। जबकि सिमरिया पंचायत का काशीबाड़ी, भेभडा, करबोला, अरतिया, सिमरिया, ठेंगापुर को जोड़ना चाहिए था जो जोकीहाट के निकट भी है और शहर के शर्तों को पूरा भी करता है। सर्वे कर्ता परेशानी से बचने के लिए कार्यालय में बैठकर परिसीमन कर दिया जो कत ई बर्दाश्त योग्य नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि पुन: सर्वे कर परिसीमन में सुधार नही हुआ तो आंदोलन और तेज होगा। वहीं सीओ अशोक कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सर्वे कार्य किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.