Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

अररिया। जिले भर में जगह-जगह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। फारबिस

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 11:49 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

अररिया। जिले भर में जगह-जगह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। फारबिसगंज के पुस्तकालय परिसर में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 96 जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर विधायक विद्यासागर केसरी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। विधायक केशरी ने कहा कि अटलजी भी देशहित में कोई फैसला लेने में हिचकिचाते नहीं थे। उनकी सरकार के कुछ फैसले इसकी मिसाल हैं। अटल सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा दिया, विनिवेश की शुरुआत की तो संचार क्रांति का दूसरा चरण भी अटल राज में ही शुरू हुआ था। इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान, पोखरण का परीक्षण, पोटा कानून, संविधान समीक्षा आयोग का गठन, जातिवार जनगणना पर रोक जैसे फैसले लेकर अटल सरकार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजनेता नहीं बल्कि कभी मन प्रखर वक्ता थे। इस मौके पर वरीय भाजपा नेता बिमल सिंह, महामंत्री प्रसन्नजीत चौधरी, प्रदीप कर्ण, रघुनन्दन साह, शिवानी सिंह, राधा देवी, नीतू जायसवाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वीणा देवी, शिवराम शर्मा, प्रमोद पासवान, मनोज झा, मनोज ठाकुर, किशन शर्मा, बच्चू साह, परमानन्द दास, कैमु जी, पप्पू राय, रमेश साह सहित अन्य मौजूद थे। वहीं फारबिसगंज में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अनुमंडल अस्पताल परिसर में रोगियों के बीच विधायक विद्यासागर केसरी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने फल का वितरण किया। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डा. रेशमा अली, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजीव कुमार बसाक, प्रबंधक नाजिश नियाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजयुमो कार्यकर्ता ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। मौके पर भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष किशन शर्मा की अध्यक्षता व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति में स्थानीय रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय शक्ति केंद्र पर आयोजित जयंती समारोह में उनके चित्र श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि अटल जी एक व्यक्ति नही बल्कि एक विचार है और उनका जीवन एक संस्कार है। जिन्होंने भारत को विश्व मानचित्र पर एक सु²ढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर विचारधारा-सिद्धांतों व आदर्श पर आधारित अपनी राजनीति व राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत कर जन जन के प्रिय हो गये। कहा कि अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्र सेवा हमारे लिये सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी। वही बथनाहा पंचायत मे पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती मनाई गई। मौके पर जिला मंत्री रोहित यादव ने कहा की अटल जी एक ऐसा राजनेता रहे हैं, जो अपनी पार्टी के साथ ही सभी दलों के प्रिय नेता थे। भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण व्यक्तित्व शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है। उनके भाषण के सभी कायल रहे हैं। जब वो सदन में बोलते थे तो पक्ष व विपक्ष दोनों उन्हें सुनना चाहता था।

loksabha election banner

साथ साथ वाजपेयी जी के जयंती मानने हेतु मुख्यरूप से- बीजेपी बिहार प्रदेश कार्यसमिति-अविनाश झा,भाजयुमो जिला मंत्री-मिथिलेश साह, जिला कार्यसमिति-राजीव झाजी, रामकुमार यादव,कृष्ण यादव जी,मुख्य कार्यकत्र्तागण -अमर मंडल,विजय यादव, दिन्नू राय समेत अन्य मौजूद थे।

रेणुग्राम : फारबिसगंज प्रखंड के खैरखां स्थित भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप भगत के निवास स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गई। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व के बिषय में लोगों को बताया। इस अवसर पर अजय मंडल, नरेश चौधरी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.