Move to Jagran APP

प्रेम विवाह के तीन महीने के बाद 18 वर्षीय युवती की संदेहास्पद मौत, पति व ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज के कादरी टोला में शनिवार को 18 वर्षीय एक युव

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 12:09 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 12:09 AM (IST)
प्रेम विवाह के तीन महीने के बाद 18 वर्षीय युवती की संदेहास्पद मौत, पति व ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
प्रेम विवाह के तीन महीने के बाद 18 वर्षीय युवती की संदेहास्पद मौत, पति व ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज के कादरी टोला में शनिवार को 18 वर्षीय एक युवती का शादी के तीन महीने के बाद संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मामले में युवती के पिता ने अपने दामाद समेत ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग करते हुए अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका खुशी खातून उम्र 18 पिता सलीम अंसारी कादरी टोला वार्ड संख्या 16 की निवासी है। तीन माह पूर्व उसने कादरी टोला वार्ड संख्या 16 के ही निवासी शौकत अली के पुत्र शहनवाज से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पति शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद स्वजनों द्वारा ठेले पर लादकर युवती के शव को थाना ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थाना में लगी रही। जहां घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पिता सलीम अंसारी ने बताया कि तीन माह पहले ही उसकी पुत्री खुशबू खातून का विवाह शाहनवाज से हुआ था। उसकी पुत्री ने शाहनवाज से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से ही उसके दामाद व ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसकी पुत्री से पांच लाख दहेज की मांग की जा रही थी। शनिवार को वह पूर्णिया से फारबिसगंज अपने घर लौटा था। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि उसकी पुत्री को उसके दामाद ने मार दिया है। जब वह अपने दामाद के घर पहुंचे तो उसका दामाद शाहनवाज उसकी पुत्री खुशबू को पकड़े हुआ था। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे उठाकर ठेले पर लेकर चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी पुत्री को मृत घोषित कर दिया। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पुत्री को गले में फंदा लगाकर दामाद व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के द्वारा साजिश रचते हुए हत्या की गई है। बताया कि उसका दामाद सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करता है। वही वह खुद पेशे से दर्जी है और सिलाई का काम करता है। इधर मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने कहा कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पिता के फर्द बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.