विलेनिया नदी में चचरी टूटने से युवक डूबा
अररिया। भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी अभिजीत दास विलेनेया नदी क
अररिया। भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी अभिजीत दास विलेनेया नदी के चचरी पर पार करने के दौरान बुधवार को नदी में गिर गया। इस दौरान जलकुंभी में फंस जाने उसकी मौत हो गई। राहगीर के सूचना पर जुटे ग्रामीण ने जलकुंभी से पीड़ित को निकाल कर पुलिस को सूचना दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। जानकारी अनुसार धनेश्वरी पंचायत के विलेनेया नदी के जहद घाट पर बने बांस के चचरी पर वार्ड दो निवासी रोहित दास के 21 वर्षीय पुत्र चचरी पार कर घर लौट रहे थे। घर लौटने के दौरान अचानक चचरी से नीचे पानी में गिर गया। राहगीर की सूचना पर जुटे स्वजन ने पीड़ित को निकाला। निकालने के बाद पीड़ित का सांस नहीं चल रहा था। रोहित दास के सबसे बड़े बेटे की मौत पर परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। ग्रामीण ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दिया। वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया अशोक कुमार रमन,पंचायत समिति सदस्य उषा देवी,पैक्स अध्यक्ष अनमोल यादव, पूर्व अध्यक्ष दीप नारायण यादव, देबू मेहता, जगदीश मेहता,सुरेन्द्र मेहता,मनोरंजन दास, गजेंद्र यादव, संजय झाआ दि ने पीड़ित के घर पहुंच सांत्वना दिया।