Move to Jagran APP

आठ हजार किशोर-किशोरियों को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

जागरण संवाददाता अररिया कोरोना महामारी की तीसरी लहर पर अंकुश लगाने के लिए लगातार

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM (IST)
आठ हजार किशोर-किशोरियों को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
आठ हजार किशोर-किशोरियों को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

जागरण संवाददाता, अररिया : कोरोना महामारी की तीसरी लहर पर अंकुश लगाने के लिए लगातार टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत गुरुवार को 15 से 17 साल के आठ हजार युवाओं को कोरोना का टीका दिया गया। यह बातें सीएस डा. विधान चंद्र सिंह ने गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि युवा सहित 16 हजार लोगों को टीका का निर्धारित डोज दिया गया है। इसके लिए विशेष तैयारी की गई थी।

loksabha election banner

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. मो मोईज ने बताया कि अभियान को लेकर जिले में 350 स्थानों पर टीकाकरण सत्र का संचालन हुआ। सभी आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया गया। अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका व जीविका दीदियों आदि के कार्य सराहनीय रही। बड़ी संख्या में 15 से 17 साल के युवा टीका पहुंचे थे। युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सभी की भागेदारी अहम

डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में सभी की भागेदारी अहम रही। डीएम के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया था। विशेष अभियान में 16555 लोगों को टीका लगाया गया। टीका का पहला डोज लेने वालों में अधिकांश 15 से 17 साल के युवा शामिल थे। दूसरे डोज से वंचित लगभग 7800 लोगों को दूसरे डोज दिया गया। 131 लोगों को टीका का प्रीकाशन डोज दिया गया। - लोगों को किया जा रहा प्रेरित

सिविल सर्जन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 20, 22 व 24 जनवरी को जिले में विशेष टीकाकरण अभियान के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसमें गुरुवार को संचालित अभियान की उपलब्धि पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो किसी कारणवश गुरुवार को संचालित अभियान में कोरोना का टीका नहीं ले पाये हैं। उनके पास 22 व 24 जनवरी को संचालित अभियान में टीका लेने का बेहतर विकल्प मौजूद है। उन्होंने बताया कि टीका लेने में बेवजह देरी नहीं की जानी चाहिये। अब तक यह भलीभांति स्पष्ट हो चुका है कि संक्रमण के खतरों से बचाव का टीकाकरण एक बेहतर जरिया है। इसलिए सभी लोगों का टीका लेना जरूरी है। टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.