Move to Jagran APP

फारबिसगंज में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें किया गया नमन

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज में मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन द्वारा घोषित का

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 12:39 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 12:39 AM (IST)
फारबिसगंज में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें किया गया नमन
फारबिसगंज में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें किया गया नमन

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज में मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर स्थापित महापुरुषों के प्रतिमाओं पर प्रशासनिक पदाधिकारी व गणमान्य लोगों के द्वारा माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया। सरकार के कोरोना गाइडलाइन के अनुसार एक ही समय पर प्रशासनिक पदाधिकारियों महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम संपन्न किया। इस दौरान कार्यक्रम में बहुत कम ही लोग शामिल हुए और स्कूली बच्चे शामिल होने पर सख्त मनाही किया गया था। माल्यार्पण कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। जिसमे सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर फारबिसगंज बीडीओ राजकिशोर शर्मा एवं थाना पुलिस पदाधिकारी, पोस्ट आफिस चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर अवर निबंधन पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद एवं थाना पुलिस, महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह एवं थाना पुलिस पदाधिकारी, जबकि कोठी हाट लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर अपर अनुमंडल पदाधिकारी रणजीत कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी, बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर डीसीएलआर यूनस अंसारी एवं पुलिस पदाधिकारी, राजेंद्र चौक पर स्थापित डा. राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा पर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार एवं थाना के पुलिस बल, स्टेशन चौक स्थित द्विजदेनीजी के प्रतिमा पर एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला एवं थाना पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से नप की मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, उप मुख्य पार्षद किशुन देव भगत, पूर्व मुख्य पार्षद वीणा देवी, वार्ड पार्षद चांदनी सिंह, मोती खान, उमाशकर यादव उर्फ बुलबुल यादव, सरिता गुप्ता, चंद्रनाथ चंदन, आर्यन कुमार, पार्षद चांदनी सिंह, पार्षद प्रतिनिधि बेलाल अली, मो. इस्लाम, रंजू देवी, जदयू नेता रमेश सिंह, जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार, मनोज जायसवाल, पवन मिश्रा, राशिद जुनैद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.