Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

जागरण संवाददाता अररिया जिले में बुधवार को शान से गणतंत्र दिवस का झंडा फराया जाएगा। झ्

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 08:11 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 12:41 AM (IST)
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

जागरण संवाददाता, अररिया :

loksabha election banner

जिले में बुधवार को शान से गणतंत्र दिवस का झंडा फराया जाएगा। झंडोत्तोलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम होगा। डीएम प्रशांत कुमार सीएस व एसपी अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त आदेश जारी कर अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी दी है। कोरोना गाइडलाइन का शतप्रतिशत पालन कराते हुए कार्यक्रम का आयोजन होगा।

झांकियों का नहीं होगा प्रदर्शन :

गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम सुभाष स्टेडियम में आयोजित होगी। कोरोना की तीसरी लहर को

देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई है।

पिछले साल की तरह इस बार भी झांकियों का प्रदर्शन नहीं होगा। आमलोग भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। कुछ चिन्हित विशेष अतिथियों को ही कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति :

गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष निगरानी रखने सतर्कता बरतने, विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्तार इंतेजाम किया गया है। बुधवार को 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। नौ बजे होगा मुख्य कार्यक्रम : नेता जी सुभाष स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम होगा। वहां सुबह नौ बजे झंडा फराया जाएगा। अतिरिक्त समाहरणालय, पुलिस केन्द्र, अररिया सहित अन्य सरकारी व निजी कार्यालयों में झंडोतोलन होगा।

डीएम ने कहा कि कोरोनाकाल के चलते इस बार स्कूली बच्चे प्रभात फेरी नहीं निकाल पाएंगे। शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए कार्यक्रम आयोजित होगी। कार्यक्रम स्थल पर सभी के लिए मास्क का उपयोग करना अनिवार्य होगा। वरीय प्रभार में रहेंगे किशोर कुमार मुख्य समारोह स्थल पर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के वरीय प्रभार में जिला पंचायत राज पदाधिकारी किशोर कुमार रहेंगे। इसके अलावे पुलिस निरीक्षक विश्वजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। -मुख्यद्वार पर रहेंगे तैनात सुभाष स्टेडियम के मुख्यद्वार पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसडीएम राजू कुमार, महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल, पुलिस अधिकारी

राजेश तिवारी प्रभारी, सहित अन्य अधिकारियों व पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.