Move to Jagran APP

ठंड ने दिखाई तेवर, नहीं मिल रही राहत

जागरण संवाददाता अररिया मौसम का रंग पल पल बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी कुहासा हो

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 11:31 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 11:31 PM (IST)
ठंड ने दिखाई तेवर, नहीं मिल रही राहत
ठंड ने दिखाई तेवर, नहीं मिल रही राहत

जागरण संवाददाता, अररिया: मौसम का रंग पल पल बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी कुहासा होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। जनवरी माह शुरू होते ही ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। घरों से निकलना लोगों का मुश्किल हो गया है। वहीं ठंड में पशुओं को भी काफी परेशानी हो रही है। लोग घरों में पशुओं को बोरा आदि ओढ़ाकर ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ठंड में लोगों को सर्दी खासी होना आम बात हो गई है। हर घर में लोगों को खासी जुकाम हो गया है। सोमवार को सुबह से शाम तक धूप थी लेकिन ठंड अधिक थी। जबकि मंगलवार को सुबह से कुहासा छाया हुआ था। दिन में एक बजे के बाद धूप निकला तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। गलन काफी बढ़ गई। सुबह तो सड़क पर चलने पर कोई दिखाई नहीं दे रहा था। दिन में शीतलहरी तो रात में ठंड ज्यादा होने से काफी परेशानी हो रही है। मंगलवार को सुबह से तो मौसम और खराब हो गया।

loksabha election banner

इस कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकतर लोग जो सुबह निकलकर टलहने जाते थे ठंड के कारण वे नहीं जा पा रहे है। घरों में ही टहलना व व्यायाम कर ले रहे हैं। ठंड से बचने के लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लोग कागज व लकड़ी जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे है। वहीं रेडिमेड कपड़ों व इलेक्ट्रानिक दुकानों पर गर्म व कपड़ों व हीटरों आदि की बिक्री में काफी तेजी आ गई है। शहर के चांदनी चांदनी चौक, नवरत्न चौक, काली मंदिर चौक पर लोग लकड़ी आदि इकट्ठा कर आग जलाकर हाथ सेक रहे थे।

बादल रहने से है कनकनी संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में ठंड का कहर जारी है। लोग कांपने को विवश हैं। मौसम अब भी लोगों को ठिठ़ुरने को विवश कर रहा है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं। बादल रहने से कनकनी काफी बढ़ी हुई है। छोटे बच्चों का और भी बुरा हाल है। तापमान लगातार नीचे जा रहा है। ग्रामीण इलाकों का और भी बुरा हाल है। मजदूर, सड़क पर दुकान लगाने वालों के लिए यह सर्दी परेशानी खड़ी कर रही है। सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लोग इनर, स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर के बिना घर से निकल ही नहीं पा रहे। अलाव के आसपास सिमटे लोग सर्दी से बचने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। शहर के सभी स्थानों में अलाव भी लोगों को नसीब नहीं हो पा रहा है। ठंड के कारण छोटे बच्चों, बीमार लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। आने वाले दिनों में ठंड में और भी बढ़ोतरी होगी। ठंड के कारण किसानों की चिता बढ़ी हुई है। संसू, पलासी (अररिया) के अनुसार पलासी प्रखंड क्षेत्र में बीते दो - तीन दिनों से चल रही हवा के कारण सर्दी बढ़ गयी है। जिससे जन - जीवन अस्त - व्यस्त हो गया है। लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। आवश्यककार्य से ही लोग मजबूरी में घर से निकल रहे हैं। जिससे सड़कों पर मंगलवार को वाहनों का परिचालन भी कम देखने को मिला। ठंड के कारण लोग अपने - अपने घरों में अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आये। वहीं भीषण सर्दी के कारण मवेशी पालकों की भी परेशानी बढ़ गयी है। इस सर्दी में मवेशियों का चारा जुटाना व ठंड से मवेशियों का बचाव परेशानी का सबब बन गयी है। सिकटी के अनुसार सोमवार और मंगलवार को दिनभर आकाश में काले बादल छाए रहे। पछिया हवा का सिलसिला जारी रहा। सर्द हवाओं के कारण देर शाम तक कोहरे का सितम जारी रहा। सर्दी मौसम ने अब पूरे सीमावर्ती क्षेत्र को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। कोहरा, शीतलहर व पाले का कहर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जारी है। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी एक सप्ताह तक ठंड में इजाफा होता रहेगा। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्दी मौसम ने अब पूरे जिले को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। टमाटर की फसल शीतलहर के चपेट में आने से नष्ट होने लगी है। शीतलहर के चलते बोई चना, सरसों, सोफ की फसल को भी शीतलहर से नुकसान की आंशका बनी हुई है। इधर जानलेवा शीतलहर नौनिहालों के लिए जानलेवा बनी हुई है।

कुर्साकांटा: ठंड के कारण पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। हवा के झोकों के साथ ठंड की बयार लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। वहीं बढ़ रही ठंड के कारण सर्दी,खांसी के साथ बुखार व शरीर दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा भी होती रही है। आमजनों की माने तो ठंड का बढ़ता रफ्तार जानलेवा है। ठंड के कारण आमजन जहां देर तक अपने अपने घरों में दुबके रहने को मजबूर रहे तो दूसरी तरफ हटिया बाजार में आमजनों का आवागमन दोपहर बाद ही नजर आता है। परवाहा में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त संसू, परवाहा (अररिया): इन दिनों कपकपाती ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में कही अलाव की व्यवस्था नही होने से स्थानीय लोगों के साथ साथ राहगीरों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। परवाहा हाट ,सैफगंज मुख्य चौक ,सिमरबनी बाजार आदि में अलाव की व्यवस्था नही होने से हाट बाजार आने वाले लोगों को काफी कठिनाई उत्पन्न होती है। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की हो व्यवस्था परवाहा हाट के दुकानदारों ने बताया कि हाट में कुछ जगह पर अलाव की व्यवस्था बहुत जरूरी है। एक तो कोरोना की लहर ऊपर से जानलेवा ठंड में अलाव की व्यवस्था नही रहने से बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सिमरबनी के पैक्स अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह ,राजद के प्रधान महासचिव अरुण यादव, रंजीत शर्मा ,आदि ने जिला अधिकारी से सभी प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था व अभावग्रस्त लोगों के बीच कंबल वितरण करने की मांग किया।

-------

इनसेट नगर परिषद ने चौक-चौराहों पर की अलाव की व्यवस्था संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया) :

फारबिसगंज में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर परिषद ने शहर के चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था मंगलवार को शुरू की है। शहर में अलाव जलाने का कार्य मुख्य पार्षद गुंजन सिंह की अगुवाई में की गई। इस दौरान मुख्य पार्षद ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी गिरावट हुई है। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। शहर में गरीब और नि:सहाय लोगों और वैसे लोग जिन्हें ठंड से बचने के लिए प्रयाप्त गर्म कपड़े नहीं हैं। वैसे लोगों के लिए अलाव ही एक मात्र सहारा है। इसको देखते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहा जैसे पोस्ट आफिस चौक, पटेल चौक, बस स्टैंड, स्टेशन चौक, धर्मशाला चौक सहित अन्य जगहों पर अलाव जलाया गया है। इधर अलाव जलने से राहगीरों ने ली राहत की सांस ली है। अलाव जलते ही बाजार में सब्जी खरीदने आए लोग व रिक्शा और ठेला चालक ठंड से बचने के लिए अलाव के पास पहुंच गए। रिक्शा चालकों ने बताया कि इस ठंड में चादर से हाथ बाहर निकालने का मन नहीं करता। बाहर ठंड से मानों हाथ शरीर से अलग हो जाएगा। ऐसे में आग तापने से ठंड से थोड़ी राहत मिलती है। चौक चौराहों पर अलाव जलाने के पश्चात नप कर्मियों के संग मुख्य पार्षद भी अलाव तापती हुई नजर आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.