धनतेरस पर खरीदारी से बाजारों में रही चहल-पहल
अररिया। फारबिसगंज शहर में दूसरे दिन शुक्रवार को भी धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार म
अररिया।
फारबिसगंज शहर में दूसरे दिन शुक्रवार को भी धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार में चहल-पहल बना रहा। शहर के विभिन्न दुकानों में खरीदारी करते ग्राहक ने शुक्रवार को ही धनतेरस का मुहूर्त बताया। धनतेरस के को लेकर लोगो मे दो दिन की संशय होने से जहां बाजारों में रौनक बनी रही, वहीं व्यवसायियों ने इसे अत्याधिक मुनाफा नही बताया। शहर के बर्तन दुकान, सोना चांदी ज्वेलर्स, इलेक्ट्रॉनिक दुकानें, वाहन शो रूम में भी लोगो ने दूसरे दिन जमकर खरीदारी की। बाजार में लोग दीपावली की भी खरीदारी करते हुए नजर आए। बड़ी संख्या में लोगों ने पटाखे के साथ मिठाई, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के अलावा पूजन सामग्री खरीदी। लोगो के शौक को देखते हुए पटाखा कारोबारी अबकी नए-नए वेरायटी के पटाखे बेचेते हुए दिखे। हालांकि अबकी बाजार में चाइनीज पटाखे बहुत ही कम नजर आया। दूसरी तरफ लोकल फॉर वोकल के नारे के इस बार मिट्टी के दीपकों का बाजार भी सजा हुआ नजर आया। पिछले साल की अपेक्षा इस बार मिट्टी के दीपकों का बाजार सभी स्थानों पर खूब सजा हुआ नजर आया है। कारीगर भी खुश नजर आए कि शायद इस बार मिट्टी के बर्तन व दीपकों की बिक्री अधिक होने से मुनाफा ज्यादा होगा। मिट्टी से बने भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति के अलावा रंग-बिरंगे खिलौने अपनी भव्यता को बाजारों में बिखेरते हुए नजर आए। खरीदारी करते हुए लोगों ने बताया कि दीपावली के मौके पर गणेश लक्ष्मी की मूर्ति का खरीदारी काफी अहम माना जाता है। इधर बाजारों में भारी भीड़ के कारण शहर के पटेल चौक से लेकर पोस्ट ऑफिस चौक तक जाम की स्थिति बनी रही। रह रहकर लोग जाम का सामना करते हुए नजर आए। हालांकि प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर उनका होमगार्ड के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बावजूद इसके पूरा शहर जाम से परेशान रहा।