Move to Jagran APP

कलाबलुआ में आग से सात घर जले, पांच लाख की क्षति

अररिया। रानीगंज प्रखंड के कलाबलुआ पंचायत में मंगलवार की शाम आग लगने से तीन परिवार का सात

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 10:14 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 06:15 AM (IST)
कलाबलुआ में आग से सात घर जले, पांच लाख की क्षति
कलाबलुआ में आग से सात घर जले, पांच लाख की क्षति

अररिया। रानीगंज प्रखंड के कलाबलुआ पंचायत में मंगलवार की शाम आग लगने से तीन परिवार का सात घर जलकर राख हो गया। इस घटना में कलाबलुआ पंचायत के वार्ड संख्या एक बैजनाथपुर संथाली टोला निवासी मरंगमय मुर्मू के चार, हपनमय देवी के दो, और ननकू मुर्मू के एक घर जलकर राख हो गया। अग्निपीड़ित मरंगमय मुर्मू ने बताया कि शाम में गांव के पुरुष लोग बाजार गए थे। वहीं महिलाएं सभी घास काटने बहियार गयी थी। इसी बीच खाना बनाने वाले घर में अचानक आग लग गई। गांव के बच्चे व कुछ लोगों ने हल्ला किया, जबतक लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे तबतक आग की लपटें तेज उठने लगी। आग की तेज लपटों ने एक एक कर हपनमय देवी के दो घर और ननकू मुर्मू के एक घर समेत मरंगमय मुर्मू के चार घरों को जलाकर राख कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वार्ड सदस्य दीवान टुड्डू ने पम्प सेट चलाकर आग पर काबू पा पाया। इस घटना में करीब पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ। मरंगमय मुर्मू के घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, कुर्सी, टेबल, पलंग, चौकी सहित सबकुछ जलकर राख हो गया। मरंगमय मुर्मू का भी के घर में अगलगी में सबकुछ जलकर राख हो गया। वहीं हपनमय देवी और ननकू मुर्मू ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर से एक भी समान नहीं निकाल सके। वहीं वार्ड सदस्य दीवान टुड्डू ने बताया की तीनों अग्निपीड़ितों के परिवार के लोग खुले आसमान में रात बिताने को विवश हैं। वहीं जिप सदस्य कालो पासवान ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.