पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
अररिया। नगर परिषद वार्ड संख्या नौ में मंगलवार की शाम अज्ञात बाइक सवार अपराधियों द्वारा फायरि
अररिया। नगर परिषद वार्ड संख्या नौ में मंगलवार की शाम अज्ञात बाइक सवार अपराधियों द्वारा फायरिग में एक एनजीओ संचालक रिकू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अपराधी फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नगर थाना परिसर में डीएसपी पुष्कर कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व पार्षद नरेंद्र मंडल उर्फ शीतल मंडल अपनी दुकान में वार्ड पार्षद बबलू मंडल व रिकू वर्मा के साथ बैठे थे। देर शाम अपराधियों ने फायरिग की। इस घटना में रिकू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत अभी ठीक है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को नामजद नहीं किया गया है। डीएसपी ने कहा कि अबतक के अनुसंधान में यह बात सामने आ रही है कि आपसी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। वैसे सभी बिदुओं पर जांच चल रही है। इधर शीतल मंडल ने बताया कि शायद अपराधी उसे मारने आया था। भगवान ने उसे बचा लिया परंतु उनके एक दोस्त को गोली लगी है। जिसका उपचार चल रहा है। कहा कि जैसे गोली की आवाज सुनाई दी कि वह कुर्सी के नीचे झ़ुक गए। जिस कुर्सी पर वह बैठते थे उसपर रिकू वर्मा बैठे थे। कहा कि उसे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। आखिर उसे कोई क्यों मारना चाहता था। उसे मालूम नहीं। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद से आसपास में दहशत का माहौल है।