विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
अररिया। सिमराहा थाना पुलिस ने शुक्रवार की संध्या वाहन चे¨कग के दौरान सिमराहा कॉलोनी से
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 12:53 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 12:53 AM (IST)
अररिया। सिमराहा थाना पुलिस ने शुक्रवार की संध्या वाहन चे¨कग के दौरान सिमराहा कॉलोनी से उत्तर बड़ी नहर पर बिना नंबर के ग्लैमर मोटर साइकिल के डिक्की से 44 पाउच विदेशी शराब के साथ संजय कुमार महतो को गिरफ्तार किया है जो डगरुवा थाना क्षेत्र के नुनीया टोला के निवासी हैं। यह जानकारी पुलिस निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद एवं थानाध्यक्ष एमए हैदरी ने संयुक्त रुप से दी है। इस संबंध में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को शनिवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें