अगामी पंचायत चुनाव तक वर्तमान जनप्रतिधियों को मिले अधिकार: डॉ दिलीप जायसवाल
मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिला परिषद मुखिया पंचायत समिति वार्ड सदस्य आदि के कार्यकाल विस्तार क
मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य आदि के कार्यकाल विस्तार की मांग की
फोटो नंबर 27 एआरआर 19
संवाद सूत्र,ताराबाड़ी (अररिया): बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं उप मुख्य सचेतक डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को पत्र जारी कर त्रिस्तरीय पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल विस्तार किए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजे गए पत्र के मुताबिक बताया कि समय पर पंचायत चुनाव नहीं होने की स्थिति में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के समक्ष संवैधानिक संकट पैदा हो जाएगा। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की अधिकतर योजनाएं जो पंचायतों के विकास से संबंधित हैं, उनके क्रियान्वयन में भी प्रशासनिक संकट पैदा होने की स्थिति है। वैसी अपरिहार्य स्थिति में बिहार सरकार को विधि सम्मत निर्णय लेना होगा ताकि त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था प्रभावी ढंग से गांव के विकास में पूर्ववत कार्य करती रहे। बिहार के विकास में वर्तमान त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य के योगदान बहुत ही सराहनीय है। अनुरोध करते हुए पंचायती राज व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों को प्राप्त अधिकार, शक्ति और कर्तव्य को बिहार पंचायत चुनाव 2021 के होने तक विस्तारित किए जाने की मांग की है। बताया कि जन प्रतिनिधियों को अधिकार मिलने से गांवों का विकास प्रभावित नहीं होगा तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का ससमय लोगों को लाभ पहुंच पाएगा।