Move to Jagran APP

फारबिसगंज के खैरखा में महिला की हत्या, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-पंचायत के टावर चौक वार्ड संख्या नौ की घटनामृतका के पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरो

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jun 2021 09:55 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 09:55 PM (IST)
फारबिसगंज के खैरखा में महिला की हत्या, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फारबिसगंज के खैरखा में महिला की हत्या, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-पंचायत के टावर चौक वार्ड संख्या नौ की घटना,मृतका के पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप।

loksabha election banner

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज के खैरखा पंचायत वार्ड संख्या नौ में मंगलवार की देर रात पति द्वारा पत्नी की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। कल्पना देवी (35) के सिर के बायीं ओर गहरा जख्म है। पुलिस ने महिला के पति जितेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया है, जिससे थाने में पूछताछ की जा रही है। घटना के संदर्भ में पता चला है कि मंगलवार की देर रात ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि टावर चौक वार्ड संख्या नौ में एक महिला की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। मामले मृतका के पिता ब्रह्मदेव मंडल पे अपने दामाद पर ही पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि उसके दामाद की दो शादी है। वर्ष 2018 में उसकी पुत्री की शादी हुई थी। उसका दामाद उसकी पुत्री के साथ हमेशा मारपीट करता था। देर रात भी नशे में उसने बांस से उसकी पुत्री के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पति ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि वह अपने पत्नी के साथ घर में सोया हुआ था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। जब वह नींद से जगा तो एक व्यक्ति घर से भाग रहा था लेकिन वह उसका चेहरा नहीं देख पाया। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने कहा कि पिता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित पति जितेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस विभिन्न बिदुओं पर जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.