जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चार नामजद व अज्ञात पर मामला दर्ज
- जमीन पर दीवार बनाने के दौरान हुआ विवाद - ईंट पत्थर व हथियार से लेस आरोपितों ने किया

- जमीन पर दीवार बनाने के दौरान हुआ विवाद
- ईंट पत्थर व हथियार से लेस आरोपितों ने किया हमला
- जमकर की मारपीट, पुलिस मामले की कर रही छानबीन
- पीड़ित ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
जागरण संवाददाता, अररिया : जिला मुख्यिालय में भू-माफिया सक्रिय हैं। जिसका एक गिरोह है जो किसी भी जमीन को दबंगीय दिखाकर जबरन कब्जा और फर्जी कागजों का सहारा लेकर रंगदारी वसूल करते हैं। इन माफियाओं पर अंकुश लगाने में प्रशासन भी नाकाम साबित हो रहा है। जिसके चलते शहरी क्षेत्रों में भूमि विवाद गहराता जा रहा है।
ऐसा ही एक मामला शहर के वार्ड संख्या सात में बुआरी बाद में सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
चार नामजद व अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज :
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल नौशाद आलम के फर्द बयान पर आरएस थाना में चार नामजद और करीब चार अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है।
ककोड़वा बस्ती निवासी पीड़ित नौशाद ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड संख्या सात बुआरीबाद स्थित मामू की खतियानी जमीन पर मजदूरों के साथ ईंट का घेराव करवा रहे थे। मामू खाना खाने घर गए थे। इसीबीच आरोपित आजाद नगर वार्ड संख्या 19 निवासी मो. राशिद, वार्ड संख्या 26 मो. आजाद, जहांगीर टोला निवासी मो. वसीक, मो. मद्दो आया और रंगदारी मांगने लगा। कहा कि पहले पांच लाख रुपये रंगदारी दो
उसके बाद काम होगा। काम बंद करवा दिया। मामू को जानकारी देने पर वह घटना स्थल पर आए। बताया कि यह मेरी जमीन है। रंगदारी क्यों देंगे। काम शुरू करो। मजदूर काम करने लगा। कुछ देरे के बाद फिर सभी नामजद तीन दर्जन से अधिक अज्ञात के साथ पहुंचे और भद्दी भद्दी गाली ग्लोज करने लगे। सभी धारधार हथियार से लेस था। ईंट पत्थर, फरसा, राड से मारपीट करने लगे। काम रहे मजदूर इमतियाज व मामू सरफराज आलम आदि बचाने आए तो उसे भी आरोपितों ने बुरी तरह मारपीट की। इधर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि आरएस पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Edited By Jagran