Move to Jagran APP

राजनीतिक दल में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की होती है अहम भूमिका: उमेश कुशवाहा

जदयू के प्रदेश के नेताओं ने अररिया के तेरापंथ भवन में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं से सीधा

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 09:21 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 09:21 PM (IST)
राजनीतिक दल में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की होती है अहम भूमिका: उमेश कुशवाहा
राजनीतिक दल में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की होती है अहम भूमिका: उमेश कुशवाहा

जदयू के प्रदेश के नेताओं ने अररिया के तेरापंथ भवन में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया

loksabha election banner

फोटो न 27 एआरआर 03, 04

संसू, अररिया: किसी भी पार्टी में संगठन से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। जिस दल के नेता, कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी समर्पित होते हैं, वह पार्टी आगे बढ़ती है। ये बातें जद यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को अररिया तेरापंथ भवन में आयोजित जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पंद्रह साल के कार्यकाल में बिहार ने अपनी खोई प्रतिष्ठा वापस प्राप्त की है। बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। आज बिहारी कहलाना गर्व की बात है। इसी बिहार की स्थिति कैसी थी, वह किसी से छिपी नहीं है। बिहार का विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जद यू नेता व पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जनता के बीच मजबूती से रखें। उन्होंने कहा कि बिहार में सभी जाति धर्म और समुदाय के लिए न्याय के साथ विकास किया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मु. जमाल ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन काल में बिहार में एक भी दंगा नहीं हुआ। बिहार की लगभग सभी कब्रिस्तान की घेराबंदी की जा चुकी है। महिला जद यू प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष स्वेता विश्वास ने कहा कि आज महिलाओं को जो सम्मान नीतीश कुमार ने सत्ता में भागीदारी दिलाकर की है, वो एक मिसाल है। पंचायती राज में पचास प्रतिशत आरक्षण, जीविका समूह के माध्यम से आर्थिक सबलता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से महिला को सम्मान मिला है। दलित और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने भी दलित और अतिपिछड़ों के लिए चलाए जा रहे योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य सभी प्रदेश नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष पटेल ने व मंच का संचालन पवन मिश्रा ने किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ चल रहे विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने-अपने प्रकोष्ठ की जानकारी दी। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, छात्र के प्रदेश अध्यक्ष शादाब आलम युवा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मं•ार आलम, प्रदेश महासचिव शगुफ्ता अ•ाीम ,प्रदेश सचिव •ोबा खातून ,महिला •िाला अध्यक्ष संचिता मंडल ,,नौशाद आलंम ,उमेश चंद राय ,सुनील चंदवंशी ,मु सलाहउद्दीन ,डा. एम आलम के अलावा अन्य नेताओं ने भी संगठन की मजबूती पर चर्चा की । धन्यवाद ज्ञापन रेशम लाल पासवान ने किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पांच लोग जद यू में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.