Move to Jagran APP

अररिया जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर: डीएम

जागरण संवाददाता अररिया जिले में बुधवार को 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया ग

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 12:05 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 12:05 AM (IST)
अररिया जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर: डीएम
अररिया जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर: डीएम

जागरण संवाददाता, अररिया: जिले में बुधवार को 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई। मुख्य कार्यक्रम नेताजी सुभाष स्टेडियम में हुआ। डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने झंडोत्तोलन किया तथा जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान किसी भी देश का सर्वोच्च कानून होता है। साथ ही यह देश के विकास की दिशा भी तय करता है। अररिया जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। 24 घ्टे बिजली आपूर्ति की तरफ हम लगातार बढ़ रहे हैं। जिले के सभी गांवों में बिजली पहुंच चुकी है एवं हर घर बिजली पहुंचाने का काम अपने अंतिम चरण पर है। आरटीपीसीआर लैब का संचालन प्रारंभ किया जा चुका है जहां कोरोना संदिग्ध मरीजों का सैंपल संग्रहण कर शीघ्र जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है।

loksabha election banner

स्टेडियम में बाहरी लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई थी। इस बार झाकियों का प्रदर्शन नहीं किया गया। परेड में एनसीसी स्काउट गाइड को नहीं शामिल किया गया तथा प्रभातफेरी नहीं निकाली गई। डीएम प्रशांत कुमार सीएच व एसपी अशोक कुमार सिंह ने जिप्सी वाहन पर सवार होकर परेड़ का निरीक्षण किया। परेड में सशस्त्र सीमा बल, बिहार सैन्य पुलिस, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला व होमगार्ड के जवान शामिल है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नेताजी सुभाष स्टेडियम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैनिटाइजर व दवा उपलब्ध कराया गया था। सभी लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। इसके अलावा जिला समाहरणालय परिसर में डीएम प्रशांत कुमार सीएच, पुलिस लाइन,व एसपी आवास पर एसपी अशोक कुमार सिंह, जिला परिषद में जिप अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू, नगर परिषद में चेयरमैन रीतेश कुमार राय, नगर थाना में थानाध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किया गया। अनुमंडल परिसर में स्थापित अंबेदकर प्रतिमा पर डीएम प्रशंत कुमार सीएच, एसपी अशोक कुमार सिंह, एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद झंडोत्तोलन हुआ। महादलित टोला वार्ड नंबर नौ में झंडोत्तोलन हुआ। वहीं गणतंत्र दिवस पर अभाविप नगर इकाई द्वारा झंडोत्तोलन पूर्णिया विवि प्रमुख प्रो. एमपी सिंह ने किया। रेडक्रास में मानद सचिव प्रहलाद शरण वर्मा, नवरत्न चौक पर अधिवक्ता विनोद प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। वहीं गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम अररिया में सदर विधायक आबिदुर रहमान ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, कांग्रेस जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के नव मनोनीत अध्यक्ष अब्दुल कुद्दुस, आबिद अंसारी और अररिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष हाजी •ाफरुल हसन ,अफ्ताबुर रहमान ,कौशल वर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

मौके पर विधायक आबिदुर रहमान ने कहा कि आज ही के दिन भारत एक गणतंत्र देश बना और देश का संविधान लागू हुआ। उन्होंने कहा कि देश की आ•ादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पंडित जवाहर लाल नेहरू ,अबुल कलाम आजाद ,सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं ने अहम भूमिका निभाई। आज हम स्वतंत्र भारत मे पूरी आजादी के साथ साथ अपने संविधान में दिए अधिकार के साथ रहते है। मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा और शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अब्दुल कुद्दुस ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी के योगदान को भुलाया नही जा सकता। आज 73 वें गणतंत्र दिवस पर अब्दुल कुद्दुस ने आजादी की लड़ाई में अपने जानो की कुर्बानी देने वाले उन सभी शहीदों को श्रधांजलि दी जिनकी वजह से आज भारत एक स्वतंत्र और गणतंत्र देश बना है। विदित हो कि जिला के अधिकांश कांग्रेसी नेताओं ने इस गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना उचित नही समझा।क्योंकि अभी चुनाव का सीजन नही है। वरन चुनाव होता तो भीड़ देखने लायक होती।जिला कोंग्रेस कार्यालय में मात्र पांच छह लोग गणतंत्र दिवस पर झंडा तोलन में शामिल थे ये चर्चा का विषय बना हुआ है। -----

जिला जज ने किया झंडोत्तोलन संसू, अररिया: अररिया न्याय मंडल परिसर में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर काफी हल्र्लोत्साह के साथ झंडोतोलन संपन्न हुआ। जहां अररिया न्याय मंडल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयुष कमल दीक्षित ने झंडोत्तोलन किया। इससे पूर्व जिला न्यायाधीश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्यचित्र पर मालार्पण किया। कोर्ट परिसर में जिला अभियोजन कार्यालय में प्रभारी लोक अभियोजक लक्ष्मी नारायण यादव तथा जिला बार एसोसिएशन में अध्यक्ष मो हासिम, जिला अधिवक्ता संघ मे अध्यक्ष मो मंजूर आलम, अधिवक्ता लिपिक संघ में अध्यक्ष सहित रेणुकुंज में वरीय अधिवक्ता मो ताहा ने झंडोत्तोलन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.