नरपतगंज के फरही पंचायत के बूथ पर उपद्रव फैलाने एवं ईवीएम में छेड़छाड़ तथा बैलेट पेपर फाड़ने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार
संवाद सूत्र फुलकाहा (अररिया): बुधवार को नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान
संवाद सूत्र फुलकाहा (अररिया): बुधवार को नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान फरही पंचायत के बूथ संख्या 344, 345 पर उपद्रव फैलाने ईवीएम में छेड़छाड़ व बैलेट फाड़ने का आरोप में अररिया जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच व अररिया एसपी हृदय कांत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए गुरुवार को जेल भेजा गया। गिरफ्तार में फारबिसगंज के रामपुर निवासी मोहम्मद तोहिद पिता नूर मोहम्मद, फारबिसगंज के परवाहा निवासी गौरव कुमार मंडल पिता रामानंद मंडल, फरही कोशकापुर निवासी विवेकानंद यादव पिता अनिल यादव ,अमित कुमार पिता बिरेंद्र यादव, कुलदीप कापड़ी पिता स्वर्गीय कुलानंद कापरी ,अयूब पिता कयूम ,ललन कुमार यादव पिता नित्यानंद यादव, विकास कुमार यादव पिता विनोद यादव, छोटू कुमार पिता चतुर आनंद मंडल ,कृत्यानंद यादव पिता रामजी यादव, रामचंद्र यादव पिता जय नारायण यादव शामिल है। जानकारी अनुसार 20 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान देर शाम फरही पंचायत के बूथ संख्या 344 ,345 प्राथमिक विद्यालय ऋषिदेव टोला फरही प्रांगण में मतदान कार्य चल रहा था जहां जबरन वोटिग करने को लेकर उपद्रव फैलाते हुए ईवीएम के साथ छेड़छाड़ व बैलेट को फाड़ दिया गया। इसके कारण मतदान केंद्र पर हंगामा होने के कारण मतदान बाधित हो गया इसके बाद पहुंचे अररिया जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच व अररिया एसपी हृदय कांत ने पहुंच कर जानकारी लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए मतदान बूथ सहित आसपास से 11 लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जिसके बाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के आवेदन पर नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। मामले को लेकर नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।